केजीएफ स्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और नयनतारा जैसे स्टार्स दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही आया था, जिसमें भर-भरकर बोल्ड सीन्स थे। कई लोगों का मानना है कि फिल्म टॉक्सिक के ये बोल्ड सीन्स सिर्फ प्रमोशनल गिमिक से ज्यादा कुछ नहीं हैं। यश ने इन आरोपों पर खुलकर बात की है और बताया है कि बोल्ड सीन्स मूवी की डिमांड थे, जिस कारण इन्हें फिल्माया गया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "जियाना पर कोई पाबंदी नहीं...", बेटी को दादा-दादी से नहीं मिलने देती Charu Asopa? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
Yash ने की बच्चों से घर पर रहने की गुजारिश
यश की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर देखने के बाद ये तो साफ हो चुका है कि ये हर दर्शकवर्ग के लिए नहीं है। यश भी यही मानते हैं और उन्होंने खुद माना है कि बच्चों को इसे नहीं देखना चाहिए। यश ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "बच्चों को इस मूवी से दूर ही रहना चाहिए। उनके मां-बाप उन्हें घर पर ही रखें। हमने ये फिल्म उनके लिए नहीं बनाई है। एडल्ट लोग जो दुनिया समझते हैं उन्हें टॉक्सिक देखने के लिए आना चाहिए। हमारी स्टोरी कमाल की है और ये काफी डीप है।" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: मन्नत में घुसा 8 फीट लंबा सांप, Shah Rukh Khan के घर मचा हड़कंप
Toxic को लेकर है दर्शकों में जबरदस्त उत्साह
यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टली है लेकिन फिर भी दर्शक इसके लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बीते दिनों टॉक्सिक के मेकर्स ने एक बड़ा इवेंट रखा था, जिसके बाद हर कोई इसी मूवी की बातें कर रहा है। फिल्म का एक्शन हो या फिर इसके बोल्ड सीन्स, टॉक्सिक का नशा दर्शकों के दिल-ओ-दिमाग पर चढ़कर बोल रहा है। माना जा रहा है कि यश की टॉक्सिक सिनेमाघरों में कई रिकॉर्ड तोड़ेगी और साउथ से लेकर नॉर्थ तक अच्छे आंकड़े दर्ज कराएगी।
