Emraan Hashmi on Mehmood role: राहुल देव बर्मन (RD Burman) यानी पंचम दा की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। खबरों के मुताबिक, फिल्म में फरहान अख्तर पंचम दा का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं, महमूद के रोल के लिए पहले इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) का नाम सामने आया था। कहा जा रहा था कि इमरान इस फिल्म में महमूद का किरदार निभाएंगे। हालांकि, अब अभिनेता ने इन खबरों पर खुद सफाई दी है। इमरान ने बताया कि उन्हें पंचम दा की बायोपिक के लिए अप्रोच नहीं किया गया है और वह फिल्म में महमूद का रोल नहीं निभा रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Top 7 TV Gossips: 'बिग बॉस 20' में कदम रखेंगी अंजली अरोड़ा! प्यार कुर्बान करने चली थीं हिना खान)
इमरान हाशमी ने कही ये बात
पहले ऐसी चर्चा थी कि इमरान हाशमी फिल्म में महमूद का रोल निभाएंगे। हालांकि, इमरान ने इन खबरों को साफ तौर पर गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पंचम दा की बायोपिक के लिए अप्रोच नहीं किया गया है और न ही उन्होंने महमूद का किरदार करने के लिए हामी भरी है। दूसरी तरफ, खबरों के मुताबिक अक्षय कुमार महमूद की बायोपिक में अपने दिवंगत ससुर और दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना का किरदार निभा सकते हैं। बताया जा रहा है कि अक्षय ने इस हिस्से की शूटिंग के लिए करीब 10 दिन देने की सहमति जताई है। इस कहानी में राजेश खन्ना और महमूद की दोस्ती और पंचम दा के साथ उनके रिश्ते को भी दिखाया जा सकता है।

इमरान हाशमी ने कही ये बात (pic credit-instagram)
दरअसल, आरडी बर्मन और महमूद सिर्फ फिल्मी सहयोगी नहीं थे, बल्कि दोनों काफी अच्छे दोस्त भी थे। महमूद ने पंचम दा को फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का मौका दिया था। उनकी पहली फिल्म छोटे नवाब से जुड़ी थी, हालांकि यह काम उस समय पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद दोनों ने 1965 में आई फिल्म भूत बंगला में साथ काम किया। दर्शकों को उनकी जोड़ी काफी पसंद आई। बताते चलें कि इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। उनकी फिल्म आवारापन 2 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इसके बाद वह हॉरर फिल्म रूह में नजर आएंगे। यह फिल्म 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
