बॉलीवुड

Awarapan 2 X Review: रिलीज होते ही एक्स पर छाई इमरान हाशमी की मूवी, लोग बोले- 'पक्का ब्लॉकबस्टर होगी...'

Awarapan 2 X Review: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 आज रिलीज हो गई है। फिल्म एक्स पर लगातार ट्रेंड कर रही है। मूवी को लोग ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

Image

आवारापन 2 ने उड़ाया गर्दा (pic credit-twitter)

Photo : Twitter

Awarapan 2 X Review: इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा देखने को मिल रही है। एक्स (Twitter) पर लोग फिल्म का रिव्यू शेयर कर रहे हैं और कई यूजर्स इसे शानदार और ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। फिल्म के गाने, इमरान हाशमी की एक्टिंग और कहानी को लेकर भी दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। शुरुआती रिएक्शन को देखकर लगता है कि ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के साथ ही फैंस का दिल जीतना शुरू कर दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Awarapan 2 Vs Batwara 1947: बॉक्स ऑफिस के पिच पर पहले दिन सिक्सर लगाएंगे इमरान हाशमी, सनी देओल का होगा बुरा हाल!!)

एक्स पर आवारापन 2 ने उड़ाया गर्दा

बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म आवारापन 2 रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेंड करने लगी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से शानदार और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म की कहानी, इमरान हाशमी की परफॉर्मेंस और उनके किरदार शिवम की वापसी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'ये पक्का ब्लॉकबस्टर होगी...' वहीं दूसरे यूजर ने एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए लिखा, 'आखिरकार शिवम की वापसी हो गई, मूवी को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।' इन रिएक्शन्स से साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

पहले दिन होगी मोटी कमाई

बताते चलें कि इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने रिलीज से पहले ही गर्दा उड़ा दिया। एडवांस बुकिंग में ही इस मूवी ने मोटी कमाई कर ली है। आज सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 भी रिलीज हुई है। ऐसे सनी देओल और इमरान हाशमी के बीच टक्कर देखने को मिलेगा। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म को लोग ज्यादा प्यार देते हैं। आप इस बारे में क्या सोचते हैं हमें कमेंट करके जरूर से जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article