फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। एकता कई बार अपने शोज को लेकर विवाद में घिर जाती हैं। एक महीने पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने उनकी वेबसीरीज xxx में आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने के लिए उन्हें फटकार लगाई थी। कोर्ट ने इस सीरीज को युवाओं के दिमाग को गंदा करने वाला बताया था। अब एक महीने बाद एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'तुम करो तो लस्ट स्टोरीज और हम करें तो गंदी बात #Hypocracy'। आपको बता दें कि इसमें चार छोटी- छोटी कहानियों को दिखाया गया था, जिसमें सेक्स और फिजिक्ल इंटीमेसी को दिखाया गया था। लस्ट स्टोरीज को करण जौहर के साथ- साथ जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी ने डायरेक्ट किया था।
एकता ने कश्मीर फाइल्स को किया सपोर्ट
एकता ने आगे लिखा, मैं आमतौर पर विवादित चीजों पर कमेंट नहीं करती हूं। लेकिन इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि मैं किस साइ़ड पर हूं। एक जूरी के लिए कैसे सही है कि वो किसी फिल्म को अच्छा- बुरा कह सकते हैं। जब उसे स्टेज पर सिलेक्शन के लिए भेजा गया हो। इस तरह की चीजे होती है। एकता ने दूसरे पोस्ट में कश्मीर फाइल्स पर चल रहे हैं विवाद को लेकर अपनी बात रखी हैं।
एकता कपूर पर एडल्ट कंटेंट को लेकर बिहार के बेगूसराय में भी केस चल रहा है। कुछ दिनों पहले एकता कपूर पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपनी वेबसीरीज में भारतीय सैनिक का मजाक उड़ाया है। इससे पहले भी कई बार एकता ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी है। एकता कपूर टीवी सीरियल्स के साथ - साथ फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं। एकता के ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालजी पर भी वेबसीरीज और फिल्में रिलीज होती है।
