Ek Deewane ki Deewaniyat X Review: रोमांस से लबालबा भरी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' आखिरकार आज दिवाली के मौके पर बड़े परदे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और पंजाबी फिल्म एक्ट्रेस सोनम बाजवा नजर आईं। दोनों की ये बॉलीवुड में फ्रेश जोड़ी है। मेकर्स ने पूरी कोशिश की है कि इस फिल्म को जनता से ज्यादा से ज्यादा प्यार मिल सके। पहला शो खत्म होने के बाद ऐसा ही लग भी रहा है कि 'एक दीवाने की दीवानियत' ने जनता के दिलों दिमाग पर जादू चला दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए फिल्म को देख ज्ञा का रिस्पॉन्स कैसा है।
हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) की रोमांस बेस्ड फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' (Ek Deewane ki Deewaniyat) आज सिनेमाघर में रिलीज हुई वो भी 'थामा' के साथ क्लैश होते हुए। जी हाँ, आज रोमांस और कॉमेडी-हॉरर फिल्म के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। फिल्म ''एक दीवाने की दीवानियत' का पहला शो देखने के बाद दर्शकों का रिव्यू सामने आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ''एक दीवाने की दीवानियत' ने सभी को दीवाना बना ही लिया। एक यूजर ने X पर लिखा, 'फिल्म पूरी तरह से इंटेन्स और गहराई पर आधारित है। दर्द और जुनून का मिक्स। सॉन्ग इस फिल्म की जान है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा पूरी तरह से ज़बरदस्त एक्टिंग के साथ चमके। हर्ष की शानदार वापसी। थोड़ी धीमी, लेकिन अच्छी फिल्म।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'एक बोल्ड, जोशीले और सीन से भरपूर रोमांटिक थ्रिलर! हर्षवर्धनने अपने करियर का बेस्ट परफॉरमेंस दिया है, जबकि सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से चमक बिखेरी है।'
ऐसे तमाम लोगों ने फिल्म को पॉजिटिव रीस्पान्स दिया जो मेकर्स के लिए खुशी की बात है। खबर है कि फिल्म 9 से 10 करोड़ रुपए की ओपनिंग कर सकती है। ये एक लो-बजट फिल्म है जिसे मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है। सोनम की बॉलीवुड में ये तीसरी फिल्म है। वहीं फिल्म को क्रिटिक्स ने 4 रेटिंग दी है लेकिन आपकी क्या राय है ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइएगा।
