Drishyam 3 Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म दृश्यम 3 को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले धमाल मचा दिया है। फिल्म दृश्यम 3 एडवांस बुकिंग में गदर काट रही है। फिल्म ने रिलीज से पहले कई करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसके बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है और अब इसकी स्टारकास्ट को मिली फीस भी चर्चा का खबरों में आ गई है। तो चलिए जानते हैं फिल्म के लिए स्टार्स को कितनी फीस मिली है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर दिखा दम, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई
अजय देवगन को मिली इतनी फीस
एक्टर अजय देवगन एक बार फिर से फिल्म दृश्यम 3 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म दृश्यम 3 की स्टार्स की फीस को लेकर सामने आई रिपोर्ट है। NewsX की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन को फिल्म के लिए 18 से 22 करोड़ रुपये की फीस मिली है। वो फिल्म में लीड रोल निभा रहे हैं। तो वहीं फिल्म में अजय देवगन के साथ तब्बू (Tabu) एक बार फिर अहम भूमिका में दिखाई देंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, तब्बू को इस फिल्म के लिए करीब 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये की फीस दी गई है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ajay Devgn की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
श्रिया सरन और इशिता दत्ता की फीस
श्रिया सरन (Shriya Saran) भी फिल्म में अजय देवगन के किरदार विजय की पत्नी नंदिनी सालगांवकर की भूमिका में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें फिल्म के लिए करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये फीस मिलने की बात कही गई है। वहीं, इशिता दत्ता (Ishita Dutta) एक बार फिर अंजू सालगांवकर के किरदार में दिखाई देंगी। बताया गया है कि उन्हें इस फिल्म के लिए करीब 50 लाख रुपये दिए गए हैं। रजत कपूर (Rajat Kapoor) भी फिल्म का हिस्सा हैं और रिपोर्ट के मुताबिक उनकी फीस करीब 40 से 70 लाख रुपये के बीच बताई गई है।
