बॉलीवुड

Don 3: रणवीर सिंह से दो-दो हाथ करेंगे Vikrant Massey, कन्फर्म हुआ विलेन का रोल

Vikrant Massey To Star in Don 3: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) की फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) में धांसू एंट्री हो गई है। इस मूवी में विक्रांत मेस्सी विलेन के रोल में दिखाई देने वाले हैं।

Image

Vikrant Massey in Ranveer Singh's Don 3

Vikrant Massey To Star in Don 3: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) ने अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों के बीच खास जगह बनाई है। '12वीं फेल' जैसी शानदार मूवी में काम करने के बाद से ही विक्रांत मेस्सी को नए-नए रोल्स ऑफर हो रहे हैं। कई दिनों से लगातार खबरें आ रही थी कि फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) में विक्रांत मेस्सी को विलेन के रोल में देखा जाएगा। इन खबरों पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार 'डॉन 3' में विक्रांत मेस्सी की एंट्री कन्फर्म हो गई है।

'डॉन 3' में विक्रांत मेस्सी बनेंगे विलेन

फिल्मफेयर की लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक 'डॉन 3' में हुई विक्रांत मेस्सी की एंट्री की खबरें सच हैं। इस फिल्म में विक्रांत खलनायक की भूमिका निभाएंगे। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार, 'विक्रांत मेस्सी 'डॉन 3' में विलेन के रोल में दिखाई देंगे।' हालांकि मेकर्स भी जल्द ही फिल्म 'डॉन 3' में हुई विक्रांत मेस्सी की एंट्री की बड़ी घोषणा कर सकते हैं। फैन्स भी विक्रांत मेस्सी को इस रोल में देखने के लिए बेताब हैं।

'डॉन 3' की बात करें तो इस मूवी का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे। इस मूवी में रणवीर सिंह ने लीड एक्टर के तौर पर शाहरुख खान को रिप्लेस किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म 'लूटेरा' के बाद रणवीर सिंह और विक्रांत मेस्सी को एक बार फिल्म 'डॉन 3' के जरिए स्क्रीन स्पेस करते हुए देखा जाएगा। मेकर्स जल्द ही इस मूवी की शूटिंग करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article