बॉलीवुड

Sushant Singh Rajput की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच शुरू करेगी SIT, राज्य सरकार ने दिये आदेश

SIT To Probe Disha Salian Death Case As State Gives Orders: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच अब एसआईटी के हाथों में पहुंच गई है। राज्य सरकार ने एसआईटी को दिशा सालियान के मौत की जांच करने के आदेश दिये हैं।

Image

दिशा सालियान की मौत की जांच करेगी SIT

SIT To Probe Disha Salian Death Case As State Gives Orders: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत बॉलीवुड का मुद्दा एक बार फिर से ताजा हो गया है। वहीं मंगलवार को राज्य सरकार ने एसआईटी (स्पेशल जांच टीम) को दिशा सालियान की मौत की जांच के आदेशे दिये हैं। बता दें कि दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत के मामले में आदित्य ठाकरे का नाम भी सामने आ रहा है। इसी साल अक्टूबर में भाजपा नेता नितेश राणे ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) पर दिशा सालियान के केस से कनेक्शन होने का आरोप लगाया था। वहीं बीते साल दिसंबर में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी थी कि दिशा सालियान के मौत की जांच के लिए स्पेशल जांच टीम बनाई जाएगी।

दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत के सिलसिले में भाजपा नेता नितेश राणे ने कहा था, "आज उद्धव ठाकरे शिवाजी पार्क में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। संजय राउत ने भी कहा था कि आज सच का बखान होगा। तो क्या उद्धव ठाकरे दिशा सालियान की हत्या के मामले में आदित्य ठाकरे के शामिल होने पर जवाब देंगे? जिस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया था, क्या वो दिशा सालियान की मौत से पहले आयोजित नहीं हुई थी?"

बता दें कि दिशा सालियान (Disha Salian) का निधन 8 जून, 2020 को मुंबई के मलाड एरिया में स्थित बिल्डिंग से गिरने के कारण हुई थी। दिशा की मौत के एक हफ्ते के बाद ही सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे। वहीं दिशा सालियान के निधन के मामले में मुंबई पुलिस ने एक्सिडेंटल डेथ केस का मामला दर्ज किया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article