टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में सुशांत के नाम से Ankita Lokhande बटोर रही हैं हमदर्दी, लोगों ने कहा 'फुटेज चाहिए '...

Ankita Lokhande Trolled: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita lokhande) बार-बार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के बारे में बात करने को लेकर ट्रोल हो रही हैं। यूजर का कहना है की बिग बॉस 17 के वोट लेने के लिए एक्ट्रेस ने ये खेल रचा है।

Image

Ankita Lokhande Trolled For Keep Talking About SSR in Bigg Boss

Ankita Lokhande Trolled: कलर्स टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 17 इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। घर में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन संग नजर आ रही है। दोनों के बीच आए दिन कलेश होते रहते हैं, ऐसे में अब रिश्ते में भी खटास आने लगी है। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर बहुत बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। लोगो के साथ-साथ घरवाले भी उन्हें खूब खरी खोटी भी सुना रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में अंकिता लोखंडे को बार- बार हर घर के सदस्य से एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के बारे में बात करते हुए देखा गया है। ऐसे अब उन्हें सोशल मीडिया पर दर्शक खूब लताड़ लगा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) सुशांत का नाम ले रही है। वह अपनी छवि को साफ करने के लिए बार-बार ऐसा कर रही है। यह सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर अनादर और सहानुभूति हासिल करने का तरीका है।

इसी के साथ मुनावर फारुकी ने भी अंकिता की इन बातों और गेम का खुलासा किया था। बता तें चलें की सुशांत और अंकिता ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन ब्रेकअप होने के बाद साल 2020 में एक्टर ने आत्महत्या कर ली, जिससे आज भी लोग सदमे में हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article