बॉलीवुड

Disha Patani ने कराई लिप सर्जरी? नो-मेकअप सेल्फी देख चौंके लोग

Disha Patani lip surgery: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी (Disha Patani) ने इंस्ट्राग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने लिप सर्जरी कराई है। अदाकारा दिशा पाटनी इन फोटोज में थोड़ी बदली-बदली लग रही हैं, जिस कारण लोगों को ये शक हो रहा है।

Image

Disha Patani ने कराई लिप सर्जरी

Disha Patani lip surgery: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते लोगों के बीच काफी फेमस हैं। वो समय-समय पर अपनी बोल्ड फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, जिन पर फैंस खूब सारा प्यार बरसाते हैं। दिशा पाटनी की तस्वीरें चंद मिनटों में वायरल हो जाती हैं क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है। अदाकारा दिशा पाटनी ने बीती रात भी इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनकी वजह से वो इस वक्त चर्चा में हैं। इन तस्वीरों को देखकर लोगों को लग रहा है कि दिशा पाटनी ने लिप सर्जरी कराई है।

असल में दिशा पाटनी (Disha Patani) ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन नई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं लेकिन लोगों का ध्यान उनके होठों पर अटक रहा है। असल में दिशा पाटनी के होठ इन तस्वीरों में काफी मोटे दिखाई पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि दिशा पाटनी ने अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए होठों की सर्जरी कराई है। वरना अचानक से उनके होठ इतने बदले-बदले नहीं दिखाई पड़ते।

एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'दिशा के होठों को क्या हो गया है? क्या इसने भी लिप सर्जरी कराई है?' तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, 'दिशा पाटनी के होठ अचानक से इतने मोटे कैसे हो गए हैं? क्या दिशा पाटनी लिप सर्जरी फ्लॉन्ट कर रही है?' वैसे आप लोगों का दिशा पाटनी के इन नए फोटोज को लेकर क्या सोचना है, क्या दिशा पाटनी ने वाकई लिप सर्जरी कराई है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article