Disha Patani and Talwiinder Video: Disha Patani and Talwiinder Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर लोग काफी बातें कर रहे हैं। बता दें कि एक समय पर दिशा पाटनी ने एक्टर टाइगर श्रॉफ को डेट किया था। दोनों का रिश्ता काफी समय तक चला हालांकि बाद में वे अलग हो गए। अब ऐसी खबरें सामने आई है कि दिशा पाटनी पंजाबी सिंगर तलविंदर को डेट कर रही है। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...
जगजाहिर हुआ दिशा पाटनी और तलविंदर का रिश्ता
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर ने अब अपनी रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है। रविवार को मुंबई में लोलापालूजा इंडिया इवेंट में दोनों ने हाथ में हाथ डालकर ग्रैंड एंट्री की, जिससे फैंस बहुत खुश और एक्साइटेड हो गए ।यह पब्लिक अपीयरेंस ऐसे समय में हुआ जब कई हफ्तों से दोनों के रोमांस की अफवाहें चल रही थीं। इस महीने की शुरुआत में नुपुर सैनन और स्टेबिन बेन की उदयपुर में शादी में दोनों साथ दिखे थे। वहां वे अलग-अलग पहुंचे और एक साथ फोटो खिंचवाने से बचे थे, लेकिन लोलापालूजा में वे एक साथ आए और एक ही कार से गए। उनके आने-जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। अब दोनों की जोड़ी को देखकर लोग उन्हें बहुत प्यारा और परफेक्ट कपल कह रहे हैं।
छाई रहती हैं दिशा पाटनी
बताते चलें कि दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिशा अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। दिशा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू जंगल पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस मूवी में वो अक्षय कुमार के साथ धमाल मचाएंगी।
