बॉलीवुड

'उनके जैसा कोई दूसरा नहीं होगा...' Govinda की तारीफ में Diljit Dosanjh ने कह दी बड़ी बात

Diljit Dosanjh on Govinda: बॉलीवुड स्टार गोविंदा की फैन फॉलोइंग आज भी जबरदस्त है। अब पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने गोविंदा की जमकर तारीफ की है और उन्हें लीजेंड बताया।

Image

दिलजीत दोसांझ ने की गोविंदा की तारीफ (pic credit-instagram/pinterest)

Diljit Dosanjh calls Govinda legendary: बॉलीवुड स्टार गोविंदा (Govinda) भले ही लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग आज भी जबरदस्त है। 90 के दशक में गोविंदा ने अपनी शानदार एक्टिंग, कॉमेडी और डांस से दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया। आज भी उनकी फिल्मों और गानों को लोग पसंद करते हैं और उनके पुराने किरदार सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। इस बीच पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने गोविंदा की जमकर तारीफ की है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-अंबानी फैमिली के गणेशोत्सव में पहुंचे Salman Khan समेत ये बॉलीवुड स्टार्स, सामने आई एक-एक तस्वीर)

दिलजीत दोसांझ ने की गोविंदा की तारीफ

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने Aura World Tour में व्यस्त हैं। सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फैंस से बातचीत की। इस दौरान दिलजीत ने बताया कि वह जल्द ही अहमदाबाद में परफॉर्म करने वाले हैं। इसके बाद उन्होंने गोविंदा का गाना ‘केम छो’ गाना शुरू कर दिया, जो फिल्म ‘जिस देश में गंगा रहता है’ का है। गोविंदा की तारीफ करते हुए दिलजीत ने कहा कि उन्हें गोविंदा बहुत पसंद हैं। उनके जैसा कलाकार बॉलीवुड में न पहले कोई हुआ है और न ही आगे होगा। दिलजीत ने कहा कि गोविंदा अपने आप में एक अलग ही कलाकार हैं। उनके साथ फिल्म में काम करने की उनकी इच्छा अभी तक पूरी नहीं हुई है। उन्होंने गोविंदा की कॉमेडी टाइमिंग की भी तारीफ की और उन्हें लीजेंडरी कलाकार बताया।

दिलजीत दोसांझ ने गोविंदा के गानों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि गोविंदा और डायरेक्टर डेविड धवन की जोड़ी शानदार थी। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दी हैं। दिलजीत के मुताबिक, उन फिल्मों को देखने में एक अलग तरह की खुशी मिलती थी। आज के समय में फिल्मों की कमाई और 100 करोड़ क्लब की चर्चा ज्यादा होती है, जबकि गोविंदा की फिल्मों में दर्शकों को असली मनोरंजन और खुशी मिलती थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article