बॉलीवुड

बन कर तैयार है अनुष्का शर्मा की Chakda Xpress, Dibyendu Bhattacharya ने रिलीज पर तोड़ी चुप्पी

अनुष्का शर्मा स्टारर चकदा एक्सप्रेस को लेकर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने बड़ा खुलासा किया है। दिब्येंदु भट्टाचार्य ने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि चकदा एक्सप्रेस बनकर तैयार है लेकिन रिलीज डेट का पता नहीं है।

Image

Dibyendu Bhattacharya on Chakda Xpress

KEY HIGHLIGHTS
  • झूलन गोस्वामी की बायोपिक है चकदा एक्सप्रेस
  • अनुष्का शर्मा निभा रही हैं झूलन का रोल
  • दिब्येंदु को भी रिलीज डेट की जानकारी नहीं

बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने सालों पहले भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस का ऐलान किया था। इस फिल्म का प्रोमो जोरदार तरीके से रिलीज किया गया और मूवी की शूटिंग भी शुरू हो गई। इसके बाद से चकदा एक्सप्रेस खबरों से बाहर ही होती चली गई।किसी को नहीं पता है कि झूलन गोस्वामी की बायोपिक की शूटिंग भी पूरी हुई है या नहीं, रिलीज डेट की तो बात दूर की है। हालांकि अब कलाकार दिब्येंदु भट्टाचार्य ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि चकदा एक्सप्रेस पूरी हो गई है लेकिन रिलीज डेट के बारे में किसी को नहीं पता है। दिब्येंदु भट्टाचार्य ने बताया है कि वो फिल्म के लिए अपनी डबिंग तक पूरी कर चुके हैं। (इसे भी पढ़ें: नहीं सुलझा Dhurandhar 2 VS Oye Oye Song विवाद, 8 मई को होगी सुनवाई)

Dibyendu Bhattacharya ने Chakda Xpress की रिलीज डेट को लेकर किया खुलासा

दिब्येंदु भट्टाचार्य ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए हैं। इनमें से एक खुलासा अनुष्का शर्मा की चकदा एक्सप्रेस को लेकर भी है। दिब्येंदु भट्टाचार्य ने बताया है कि अनुष्का शर्मा की मूवी बनकर तैयार है लेकिन मेकर्स इसकी रिलीज डेट पर विचार नहीं कर रहे हैं। दिब्येंदु भट्टाचार्य के अनुसार, "मुझे उस फिल्म का आइडिया नहीं है। सब चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं। मैंने तो फिल्म की डबिंग पूरी कर दी है, इससे ज्यादा मुझे नहीं पता है। मैं फिल्म के डायरेक्टर प्रोसित से पूछता रहता हूं। मैंने उनके साथ राख नाम का नया प्रोजेक्ट भी किया है, जो जल्द ही रिलीज होगा लेकिन उन्हें भी चकदा एक्सप्रेस के बारे में नहीं पता है।" (इसे भी पढ़ें: Pawan Singh की पत्नी ज्योति सिंह ने रखी बड़ी डिमांड, एलिमनी में मांगे 10 करोड़)

बता दें फिल्म की लीड अनुष्का शर्मा ने इन दिनों एक्टिंग करियर से ब्रेक ले रखा है। बच्चे हो जाने के बाद से ही अनुष्का शर्मा फिल्मों से दूर होती चली गई हैं। चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग भी उन्होंने उन्हीं दिनों में की थी, जब वो फिल्मों से ब्रेक लेने के बारे में प्लान कर रही थीं। कई लोगों का मानना है कि अनुष्का शर्मा की वजह से ही चकदा एक्सप्रेस अटकी पड़ी है क्योंकि वो इसकी रिलीज में दिलचस्पी नहीं ले रही हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article