बॉलीवुड

नहीं सुलझा Dhurandhar 2 VS Oye Oye Song विवाद, 8 मई को होगी सुनवाई

त्रिमूर्ति फिल्म्स ने धुरंधर 2 के मेकर्स पर ओए-ओए सॉन्ग को बिना इजाजत यूज करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने इस केस को मध्यस्थता से सुलझाने की सलाह दी थी, जो कोशिश विफल रही।

Image

Dhurandhar 2 VS Oye Oye Controversy

बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार राजीव राय (त्रिमूर्ति फिल्म्स) की तरफ से आदित्य धर और धुरंधर 2 के मेकर्स पर बिना इजाजत ओए-ओए सॉन्ग का एक हिस्सा यूज करने का आरोप लगाया गया है। इसके चलते त्रिमूर्ति फिल्म्स ने धुरंधर 2 के मेकर्स को कोर्ट में भी घसीटा गया है। कोर्ट ने कुछ दिनों पहले दोनों पार्टियों को इस मामले को मध्यस्थता से सुलझाने की सलाह दी थी, जो कोशिश पूरी तरह से विफल रही है। बुधवार (6 मई) को दोनों पक्षों के वकीलों ने दिल्ली हाईकोर्ट को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद जस्टिस तुषार राव गडेला की बेंच ने धुरंधर 2 VS Oye Oye केस की अगली सुनवाई 8 मई को रखने का आदेश दिया है। अब दोनों पक्ष कोर्ट के सामने अपनी-अपनी बात रखेंगे और उचित न्याय की मांग करेंगे। (ये भी पढ़ें: दिग्गज निर्माता आरबी चौधरी को Thalapathy Vijay ने दी अंतिम विदाई, भावुक हुए फैंस)

8 मई को होगी Dhurandhar 2 VS Oye Oye Song copyright case की सुनवाई

असल में आदित्य धर की सुपरहिट फिल्म धुरंधर 2 में रंग दे लाल नाम का एक गाना है, जिसमें ओए-ओए सॉन्ग का एक छोटा सा हिस्सा यूज किया गया है। त्रिमूर्ति फिल्म्स ने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए बताया है कि धुरंधर 2 के मेकर्स ने उनसे ओए-ओए सॉन्ग का हिस्सा यूज करने की इजाजत नहीं मांगी थी, जो कॉपीराइट वायलेशन केस के अंतर्गत आता है। त्रिमूर्ति फिल्म्स की याचिका को देखने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को बैठकर मामला सुलझाने का आदेश दिया था लेकिन मध्यस्थता से कोई समाधान नहीं निकाला जा सका है। अब 8 मई को दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले को सुनेगा और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सही निर्णय लेगा। (ये भी पढ़ें: SCOOP: रुक गई Prabhas की Fauzi की शूटिंग, क्रू मेंबर की हुई मौत)

Dhurandhar 2 VS Oye Oye Song Controversy

Dhurandhar 2 VS Oye Oye Song Controversy

साल 2026 की बिगेस्ट हिट है धुरंधर 2

रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन स्टार धुरंधर 2 साल 2026 की बिगेस्ट हिट है, जिसने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया है। धुरंधर 2 की बम्पर सफलता ने इसे बॉलीवुड सिनेमा की सबसे सफल मूवी बना दिया है। रणवीर सिंह के करियर में गेम चेंजर साबित हुई धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में जिस तरह की दीवानगी दिखी, उसके सामने पुष्पा 2 और केजीएफ 2 जैसी फिल्में भी पानी कम चाय नजर आईं। अब देखना दिलचस्प रहेगा कि दिल्ली हाई कोर्ट 8 मई को धुरंधर 2 VS ओए ओए सॉन्ग कॉपी राइट केस में क्या फैसला सुनाता है? सभी को उम्मीद है कि कोर्ट ऐसा फैसला देगा, जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट होकर घर लौटेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article