भोजपुरी

Pawan Singh की पत्नी ज्योति सिंह ने रखी बड़ी डिमांड, एलिमनी में मांगे 10 करोड़

Pawan's Wife Jyoti Demand 10 Cr in alimony: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने 10 करोड़ रुपये एलिमनी की बड़ी मांग करने की अफवाहों पर अब खुलकर बात की है। इसके अलावा उन्होंने और भी कई खुलासे किए।

Image

पवन सिंह और ज्योति सिंह (Pic Credit: Instagram)

Pawan's Wife Jyoti Demand 10 Cr in alimony: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बेहतरीन सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) बीते कई महीनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह की शादीशुदा लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों एक-दूसरे से तलाक लेना चाहते हैं और यह मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है। पिछली तारीख पर पवन सिंह ने यह भी कहा था कि वो ज्योति सिंह से तलाक लेने के लिए वन टाइम सेटलमेंट करने के लिए तैयार हैं। मगर ऐसा भी सुनने में आया है कि ज्योति अपनी शादीशुदा लाइफ को खत्म नहीं करना चाहती है। ऐसी भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनमें यह बताया गया है कि ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने पवन सिंह से अलग होने के लिए 10 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की है। इन सभी खबरों के वायरल होने पर अब ज्योति सिंह ने चुप्पी तोड़ दी है।

पवन सिंह को लेकर ज्योति ने किए कई खुलासे

सूर्या भाई के पॉडकास्ट में पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह ने कई खुलासे किए। ज्योति सिंह ने यह भी बताया कि पवन सिंह के साथ अपनी शादी को बचाने की वो हर कामयाब कोशिश कर चुकी हैं। उन्हें अब ऐसा लगता है कि जो होना है वो होकर ही रहता है। जब ज्योति सिंह से पूछा गया था कि क्या वो आज भी पवन सिंह से प्यार करती हैं तो उन्होंने बताया कि वो जिस समाज और फैमिली से आती हैं, वहां पति पूजनीय होता है। (इसे भी पढ़ें: 'शक्तिमान' के लिए Ranveer Singh से ज्यादा परफेक्ट हैं ये 5 एक्टर्स, बन सकते हैं मुकेश खन्ना की पसंद)

Pawan-jyoti

Pawan-jyoti

ज्योति सिंह ने आगे बताया कि पवन सिंह के साथ जो लोग रहते हैं वो अक्सर उनके कान भरते रहते हैं। वो किसी की बात का यकीन कर लेते हैं। कोविड में दिवाली के आसपास पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते में कड़वाहट आनी शुरू हुई थी। ज्योति ने कहा, 'वो दिवाली पर मेरे घर आए थे और मैंने उनसे कहा था कि मुझे अपने साथ ले चलो। क्योंकि अक्सर लोग बाते बनाते थे। मैंने यहां तक कहा था कि साथ रहना तो ठीक है और अगर नहीं भी रहना है तो देखा जाएगा। फिलहाल मुझे यहां से ले चलो।' (इसे भी पढ़ें: Peddi Cast Fees: राम चरण की फीस ने निर्माताओं का निकला तेल, जान्हवी-विजय को थमाई चिल्लर)

एलिमनी में मांगी मोटी रकम

कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने एलिमनी के रूप में 10 करोड़ रुपये की डिमांड की है। ज्योति ने रिएक्शन देते हुए कहा, 'पवन सिंह ने हर बार कोर्ट में एक ही बात की है कि वो मेरे साथ नहीं रहना चाहते हैं। इसके बाद मैंने भी भरण पोषण के लिए 3 करोड़ रुपये की मांगी लेकिन वो सहमत नहीं हुए। उन्होंने मुझे केवल 50 लाख रुपये देने को कहा। लेकिन इतनी रकम में होता क्या है। 3 करोड़ रुपये देने में उन्हें 8 साल लग गए। इसके बाद मैंने कोर्ट का रास्ता अपनाया और कहा कि मुझे एलिमनी के रूप में 10 करोड़ रुपये चाहिए। इस तरह से यह केस कम से कम 15 साल चलेगा, ना मैं शादी करूंगी और ना ही उन्हें करने दूंगी।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article