बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण की इस को-स्टार को मुंबई की ट्रेनों में करना पड़ा था उत्पीड़न का सामना, सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द

बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी जल्द ही फिल्म डिटेक्टिव शेरदिल में नजर आने वाली हैं। फैंस बेस्रबी से इस पिल्म का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। आइए जानते हैं विस्तार से कि डिटेक्टिव शेरदिल एक्ट्रेस डायना पेंटी ने क्या कहा है।

Image

Diana Penty

बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी ने फिल्म 'कॉकटेल' से अपनी पहचान बनाई। हालांकि, इससे पहले उन्हें इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से डेब्यू करने से मौका मिला था। हाल ही में डायना पेंटी का अपने कॉलेज के दिनों को याद करके याद छलका है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या बोला है।

डायना पेंटी ने अब मुंबई में अपने कॉलेज के दिनों में लोकल ट्रेनों से यात्रा करते समय होने वाले असहज अनुभवों के बारे में खुलकर बात की है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया भीड़ भरे डिब्बों में अक्सर उन्हें छेड़ा जाता था और कोहनी मारी जाती थी। ऐसी घटनाओं से वह डर जाती थीं। उन्होंने बताया कि उस समय वह बहुत पतली होने के कारण उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता था।

मैं बहुत शर्मीली लड़की थी

डायना ने कहा-"मुझे लगता है कि बॉम्बे की हर लड़की इस दौर से गुज़री है। कॉलेज, सेंट जेवियर्स जाने के लिए, मैं ट्रेन लेती थी - बायकुला से वीटी तक की सेंट्रल लाइन और फिर कॉलेज पैदल जाती थी। वहां छेड़खानी होती थी और लोग आपको कोहनी मारने की कोशिश करते थे। यह रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन गया था। मैं बहुत शर्मीली कम आत्मविश्वास वाली लड़की थी। यह मुझे डराता था। मुझमें कोहनी मारने का आत्मविश्वास नहीं था।"

इन फिल्मों में नजर आएंगी डायना पेंटी

डायना पेंटी फिलहाल डिटेक्टिव शेरदिल में नजर आ रही हैं, जो एक अनोखी मिस्ट्री-कॉमेडी है, जिसमें दिलजीत दोसांझ, बोमन ईरानी, चंकी पांडे और बनिता संधू भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अब ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है। इसके बाद वह अमिताभ बच्चन द्वारा अभिनीत और निमरत कौर द्वारा अभिनीत एक कानूनी थ्रिलर सेक्शन 84 में नजर आएंगी। निर्माताओं ने अभी तक आधिकारिक रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article