बॉलीवुड

धुरंधर विवाद पर मेजर मोहित शर्मा के भाई का बयान आया सामने, बोलें- " फिल्म में एक डिसक्लेमर जोड़ा...

Dhurandhar Controversy: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद दिवंगत मेजर मोहित शर्मा के परिवार वाले चिंता में आ गए हैं कि यह फिल्म उनके बेटे के जीवन पर बनाई गई है। अब इस मामले पर मेजर शर्मा के भाई का बयान सामने आया है।

Image

Dhurandhar Controversy

Dhurandhar Controversy: आदित्य धर( Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर कुछ ही दिनों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म रिलीज होने से पहले से ही विवादों में घिर गई है। दरअसल मेजर मोहित शर्मा के परिवार वालों ने धुरंधर पर आरोप लगाया है कि फिल्म में मेजर शर्मा की कहानी को दिखाया जाएगा, वो भी बिना किसी अनुमति के। यह मामला दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा है, जिसमें मेजर मोहित शर्मा के परिवार और धुरंधर के निर्माताओं के बीच वाद-विवाद हो रहा है। हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट ने अभी तक फिल्म पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई है, बल्कि सीबीएफसी बोर्ड को इस मामले पर ध्यान देने की सलाह दी है। अब मेजर मोहित शर्मा के भाई मधुर ने इसपर अपनी राय रखी है।

मेजर मोहित शर्मा के भाई ने रखी सेंसर बोर्ड से यह मांग

हिंदुस्तान टाइम से बात करते हुए, मेजर मोहित शर्मा के भाई मधूर ने बताया कि -" उन्हें भरोसा है कि सेंसर बोर्ड ने पूरी प्रक्रिया ठीक से अपनाई है और जल्दी सही फैसला लिया है। उन्हें नहीं पता कि सीबीएफसी ने किस तरह के डेटा पर भरोसा किया, लेकिन वे मानते हैं कि बोर्ड ने अपनी जांच-पड़ताल पूरी तरह की होगी। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि फिल्म को काल्पनिक बताया गया है, इसलिए उम्मीद है कि इसका डिस्क्लेमर भी जरूर जोड़ा जाएगा।

मधुर ने आगे कहा कि माता-पिता के लिए एक खास स्क्रीनिंग रखी जा सकती थी, ताकि सोशल मीडिया पर चल रही गलतफहमियां दूर हो जातीं। जो लोग मेजर मोहित के साथ जिंदगी भर रहे, वही बेहतर बता सकते हैं कि फिल्म उनकी जिंदगी को सही तरह दिखाती है या नहीं, न कि कोई बाहरी व्यक्ति। उन्होंने बताया कि वे अपने वकीलों से बात करेंगे कि उन्हें कोई जवाब दायर करना चाहिए या नहीं फिलहाल वे स्थिति को देख रहे हैं।

बताते चले कि फिल्म 5 दिसम्बर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में मूवी की म्यूजिक एल्बम लॉन्च हुई है। फिल्म में दमदार स्टारकास्ट है। जिसमें रणवीर सिंह( Ranveer Singh) , अक्षय खन्ना( Akshayee Khanna) , अर्जुन रामपाल( Arjun Rampal) , आर माधवन और सारा अर्जुन शामिल हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article