बॉलीवुड

'Dhurandhar 3' बनने की सच्चाई से इन एक्टर्स ने उठाया पर्दा, दर्शकों की शंका भी कर डाली दूर

Is Dhurandhar 3 on Card: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का हिस्सा रहे विक्रम भाम्बरी, रजत अरोड़ा और हिरव मेहता ने तीसरे पार्ट यानी 'धुरंधर 3' (Dhurandhar 3) बनने की सच्चाई से पर्दा उठा दिया है।

Image

क्या सच में बनेगी 'धुरंधर 3' (Pic Credit: Instagram)

Is Dhurandhar 3 on Card: मशहूर निर्माता-निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता ने निर्माताओं की झोली पैसों से भर दी है। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में इस समय अपनी फिल्मों को फ्रेंचाइजी में कन्वर्ट करने का ट्रेंड जारी है। 'धुरंधर: द रिवेंज' को देखने के बाद सिनेमाघरों से निकलते वक्त दर्शकों के मन में आज भी एक सवाल बना हुआ है कि क्या मेकर्स 'धुरंधर 3' बनाएंगे। हाल ही में एक बातचीत के दौरान 'धुरंधर' का हिस्सा रहे विक्रम भांबरी, रजत अरोड़ा और हिराव मेहता ने इसके तीसरे पार्ट यानी 'धुरंधर 3' (Dhurandhar 3) के बनने की सच्चाई से पर्दा उठा दिया है।

जानिए 'धुरंधर 3' बनाने का सच...

'धुरंधर' में अपनी दमदार एक्टिंग से मशहूर हुए विक्रम भाम्बरी, रजत अरोड़ा और हिरव मेहता ने हाल ही में 'स्क्रीन' से बात करते हुए कई खुलासे किए। इस दौरान जब उनसे 'धुरंधर 3' बनने की संभावना के बारे में पुछा गया था तो उन्होंने बताया कि इसके लिए आदित्य धर को फिर से शूटिंग करनी पड़ेगी क्योंकि अब पिछले फुटेज का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla Worldwide Box office: 'मुंज्या' को अक्षय कुमार स्टारर ने चटाई धूल, दुनिया भर में कमाए इतने करोड़)

Ranveer Singh

Ranveer Singh

विक्रम भाम्बरी ने अपनी राय देते हुए कहा, 'इस बारे में कभी सोचा नहीं था कि दर्शकों द्वारा 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के बाद तीसरे पार्ट की मांग की जाएगी। यही वजह है कि हमारे किरदारों को अभी तक सेफ रखा गया है।' रजत ने कहा, 'धुरंधर 3 बनाने के लिए निर्माताओं को फिर से शूटिंग करनी होगी। तीसरा पार्ट बनाने के लिए उनके पास क्यादा मटेरियल नहीं है। इसलिए 'धुरंधर 3' नहीं बन रही है। उम्मीद है कि कुछ बड़ा हो सकता है।' (इसे भी पढ़ें: सगाई करने के बाद एक-दूजे के नहीं पाए दिलीप कुमार-मधुबाला, कोर्ट केस ने तबाह कर दिया था ये रिश्ता)

राकेश बेदी ने 'धुरंधर 3' पर तोड़ी थी चुप्पी

जूम से बात करते हुए राकेश बेदी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा था, 'मुझे नहीं लगता है कि धुरंधर 3 को बनाया जाएगा। लेकिन धुरंधर एक फ्रेंचाइजी है और यह आने वाले समय में नए एक्टर्स के साथ बन सकती है। इस मूवी की कहानी स्पाई के वापस अपने मुल्क आने पर खत्म हुई है।' बताते चलें 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबर किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article