बॉक्स ऑफिस

Bhooth Bangla Worldwide Box office: 'मुंज्या' को अक्षय कुमार स्टारर ने चटाई धूल, दुनिया भर में कमाए इतने करोड़

Bhooth Bangla Worldwide Box office: हालिया रिलीज हुई अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शरवरी स्टारर 'मुंज्या' के लाइफटाइम बिजनेस को मात दे दी है।

Image

भूत बंगला ने मुंज्या को दी मात (Pic Credit: Instagram)

Bhooth Bangla Worldwide Box office: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में पहुंची थी। 'भूत बंगला' को रिलीज हुए 1 हफ्ता हो गया है और यह बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में लगी हुई है। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से मिले शानदार रिव्यू के चलते 'भूत बंगला' को देखने के लिए फैन्स ने सिनेमाघरों का रुख किया है। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) ने शरवरी की 'मुंज्या' (Munjya) के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है। (इसे भी पढ़ें: Rajpal Yadav ने पत्नी राधा के साथ 10 साल की उम्र के फासले पर कहा, 'लंगूर को हूर मिल गई...')

'भूत बंगला' ने दी 'मुंज्या' को मात

ट्रेड रेप्रोट्स की मानें तो प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' ने दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर लिया है। वहीं दूसरी ओर भारत में इस मूवी की कमाई 99.95 करोड़ रुपये हो गई है। आने वाले दिनों में इंडिया में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना इस मूवी के लिए बड़ी बात नहीं है। खास बात यह है कि 'भूत बंगला' ने शरवरी की फिल्म 'मुंज्या' को पछाड़ दिया है, जिसने दुनिया भर में 135 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। (इसे भी पढ़ें: सगाई करने के बाद एक-दूजे के नहीं पाए दिलीप कुमार-मधुबाला, कोर्ट केस ने तबाह कर दिया था ये रिश्ता)

Akshay Kumar

Akshay Kumar

कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अक्षय कुमार स्टारर 'भूत बंगला' के सेकंड वीकेंड के कलेक्शन में उछाल देखने को मिलता है तो इसे 250 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से कोई रोक नहीं पाएगा। अहम बात यह भी है कि अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर कॉमेडी की लिस्ट में छठे स्थान पर है।

120 करोड़ रुपये में बनी है 'भूत बंगला'

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' को दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस हॉरर कॉमेडी के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने लगभग 14 सालों बाद साथ में काम किया है। इस मूवी में तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और मिथिला पालकर सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article