Yami reaction on Dhurandhar meme: बॉलीवुड डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। पहले दिन से ही धुरंधर चर्चा में है और बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई कर रही है। फिल्म धुरंधर केवल बॉक्स ऑफिस और सिनेमाघरों में ही नहीं बल्कि इंटरनेट पर भी खूब चर्चाएं बटोर रही है और फैंस लगातार फनी मीम्स शेयर कर रहे हैं। एक ऐसा ही मीम यामी गौतम की फीड में पहुंचा, जिसे देखकर उनकी हंसी छूट गई। यामी गौतम ने इस मीम को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है और लिखा है कि उन्हें ये पसंद आया है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर' की सफलता से Ranveer Singh की चमक उठी किस्मत, 'डॉन 3' के बाद शुरू करेंगे जॉम्बी थ्रिलर 'प्रलय'?)
असल में ये मीम तीस मार खान फिल्म का एक सीन है, जिसमें कैटरीना कैफ प्राउड एक्सप्रेशन देती दिख रही हैं। इस सीन को शेयर करते हुए फैन ने लिखा है "इस वक्त धुरंधर को जैसा रिस्पांस मिल रहा है, उसे देखने के बाद कैटरीना कैफ भी सेम ही फील कर रही होगी।" यामी गौतम की फीड में जैसे ही ये मीम पहुंचा उन्होंने इसे शेयर किया और लिखा है उन्हें ये पसंद आया है। (इसे भी पढ़ें: बरखा दत्त ने धुरंधर को दिए 100 में से 100 नम्बर, बोलीं 'सालों बाद ऐसी फिल्म...')
बॉक्स ऑफिस पर कैसी कमाई कर रही है धुरंधर
भले ही फिल्म धुरंधर की एक वर्ग आलोचना कर रहा हो लेकिन इसका असर उसकी कमाई पर बिल्कुल नहीं पड़ा है। फिल्म धुरंधर ने सिनेमाघरों में 10 दिनों का सफर पूरा कर लिया है और अपने खाते में 351 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं। फिल्म धुरंधर का दूसरा वीकेंड जिस तरह का रहा है, उसे देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में ये 500 करोड़ी होगी और रणवीर सिंह की बिगेस्ट हिट का खिताब अपने नाम करेगी। फिल्म धुरंधर की स्टारकास्ट और इसके स्क्रीनप्ले की हर ओर चर्चा हो रही है। ल्यारी की गैंगवॉर को जिस तरह से आदित्य धर ने दिखाया है, वो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
