बॉलीवुड

'धुरंधर' की सफलता से Ranveer Singh की चमक उठी किस्मत, 'डॉन 3' के बाद शुरू करेंगे जॉम्बी थ्रिलर 'प्रलय'?

Ranveer Singh to Start Pralay After Don 3: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर' से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की किस्मत चमक उठी है। इस मूवी की धांसू सफलता के बाद अब रणवीर सिंह आने वाले दिनों में फरहान अख्तर की 'डॉन 3' को खत्म करते ही जॉम्बी थ्रिलर 'प्रलय' को शुरू कर देंगे।

Image

Pic Credit: Celeb/Instagram

Ranveer Singh to Start Pralay After Don 3: साल 2025 रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के लिए बेहद लकी साबित हुआ है। 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई रणवीर सिंह की 'धुरंधर' (Dhurandhar) ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। इसके साथ ही रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'धुरंधर' की सफलता का भरपूर आनंद ले रहे हैं। 'धुरंधर' में रणवीर सिंह द्वारा निभाई गई अहम भूमिका उनके फैन्स को काफी पसंद आ रही है। 'धुरंधर' की सफलता के बाद अब रणवीर सिंह के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि 'डॉन 3' के बाद रणवीर सिंह जॉम्बी थ्रिलर 'प्रलय' (Pralay) की शूटिंग शुरू करेंगे।

'डॉन 3' के बाद 'प्रलय' शूट करेंगे रणवीर सिंह

मिड-डट की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की फिल्म 'प्रलय' अगले साल जुलाई और अगस्त में से एक किसी भी महीने में फ्लोर पर जा सकती है। पोर्टल के मुताबिक 'प्रलय' से पहले रणवीर सिंह, फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'डॉन 3' को पूरा करेंगे। इस मूवी में रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को रिप्लेस किया है। सुनने में आया है कि 'डॉन 3' की शूटिंग जनवरी में शुरू कर दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर फिल्म 'प्रलय' की बात करें तो इसका निर्देशन जय मेहता द्वारा किया जाएगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 351.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। आने वाले दिनों में यह मूवी 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामित होती दिखाई देगी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस मूवी का दूसरा पार्ट अगले साल 19 मार्च के दिन रिलीज किया जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article