बॉलीवुड

बरखा दत्त ने धुरंधर को दिए 100 में से 100 नम्बर, बोलीं "सालों बाद ऐसी फिल्म..."

Brakha Dutt on Dhurandhar: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर धुरंधर (Dhurandhar) को लेकर इन दिनों काफी चर्चाएं हो रही हैं। समाज का एक वर्ग ऐस है जो धुरंधर को प्रोपेगेंडा मूवी बताने में जुटा हुआ है लेकिन इसी बीच पत्रकार बरखा दत्त ने ट्वीट करके इस मूवी की जमकर तारीफ की है। बरखा दत्त ने धुरंधर को मास्टरपीस बताते हुए डायरेक्टर आदित्य धर की जमकर तारीफ की है।

Image

Image Source: Dhurandhar-Barkha Dutt

Brakha Dutt on Dhurandhar: बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह की धुरंधर जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छे आंकड़े दर्ज कराने में व्यस्त हैं और दूसरी तरफ समाज का एक वर्ग इसे प्रोपेगेंडा मूवी बताने में जुटा हुआ है। ये वर्ग लगातार धुरंधर को पाकिस्तान विरोधी और हद से ज्यादा मर्दाना बताने की कोशिश कर रहा है उनकी इन बातों का दर्शकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। धुरंधर को दर्शक लगातार प्यार दे रहे हैं और इसे शानदार फिल्म घोषित करने में व्यस्त हैं। आम दर्शकों के साथ-साथ फिल्म धुरंधर बुद्धिजीवी वर्ग को भी भा रही है। जानी-मानी पत्रकार बरखा दत्त ने फिल्म धुरंधर की तारीफ में लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा है और इसे आदित्य धर का मास्टरपीस बताया है। बरखा दत्त के अनुसार, धुरंधर एक शानदार मल्टीस्टारर मूवी है, जिस पर खूब मेहनत की गई है। (इसे भी पढ़ें- Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के सामने नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म ने नहीं तोड़ा दम, इतनी हुई कमाई)

बरखा दत्त ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "फाइनली मैंने धुरंधर देख ली है और क्या शानदार फिल्म है ये। कई सालों के बाद ऐसा लगा कि कमाल की मूवी आई है, जिसमें लम्बी-चौड़ी स्टारकास्ट है। इसे तो थिएटर में ही देखना बनता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो अक्षय खन्ना और राकेश बेदी ने कमाल का काम किया है। रणवीर सिंह अपने कैरेक्टर में पूरी तरह से घुसे नजर आए हैं। आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और गौरव गेरा ने भी बेमिसाल काम किया है।" (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Collection Day 10: 400 करोड़ी बनने से इंच भर दूर है रणवीर सिंह की फिल्म, रविवार को कमाए इतने करोड़)

"सेट-डिजाइन की तो क्या ही बात की जाए। एक भारतीय फिल्मकार कराची का पूरा सेट लगा देता है, जिसमें कोई कमी नहीं है। फिल्म की डिटेलिंग कमाल की हैं। जब आप इतनी बड़ी फिल्म बनाते हैं तो म्यूजिक उसका बड़ा हिस्सा होता है। धुरंधर का म्यूजिक भी इसकी जान है। अंत में मैं बस यही बोल सकती हूं कि इस फिल्म में भारतीय मुस्लिमों के खिलाफ कुछ भी नहीं है।"

"धुरंधर पूरी तरह से पाकिस्तानी टैरेरिज्म को स्क्रीन पर पेश करती है। हम भारतीय सालों से पाकिस्तानी आतंकवाद को झेलते आ रहे हैं। वैसे मैंने ये फिल्म अपने मुस्लिम दोस्तों के साथ देखी है और उन्हें भी ये पसंद आई है।"

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article