बॉलीवुड

Dhurandhar 2 Trailer Fans Reaction: रणवीर सिंह स्टारर का ट्रेलर देख गदगद हुए फैन्स, बताया 'ट्रेलर ऑफ द सेंचुरी...'

Dhurandhar 2 Trailer Fans Reaction: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस ट्रेलर में रणवीर सिंह का खतरनाक अवतार देखने को मिल रहा है। फैन्स भी इस ट्रेलर को देखने के बाद जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

Image

Pic Credit: X

Dhurandhar 2 Trailer Fans Reaction: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर 7 मार्च की सुबह मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस ट्रेलर को देखने के लिए फैन्स ने बहुत लंबा इंतजार किया था। 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज से बारह दिन पहले निर्माताओं ने इसका ट्रेलर जारी कर दर्शकों के दिलों में बेताबी को और बढ़ा दिया है। ट्रेलर ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। रणवीर सिंह की भारतीय जासूस हमजा अली मजारी के रूप में वापसी सभी को खूब पसंद आ रही है। 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर देखने के बाद अब फैन्स ने एक्स अकाउंट पर अपने रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए हैं। कईयों ने ट्रेलर को ब्लॉकबस्टर बताया है।

फैन्स को पसंद आया 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे रणवीर सिंह कराची के लयारी की कमान अपने हाथों में लेकर 'पाकिस्तान का मुस्तकबिल' तय करते दिखाई देंगे। यह दर्शकों को पंजाब वापस ले जाने का भी वादा करता है, जहां जसकिरत सिंह रंगी का पुनर्जन्म हमजा के रूप में हुआ था। मेकर्स ने रणवीर सिंह को जसकिरत सिंह रंगी के रूप में इंट्रोड्यूस कराया है। 'धुरंधर 2' के ट्रेलर में वह सब कुछ है जिसकी प्रशंसकों को उम्मीद थी। इस ट्रेलर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'बाप रे बाप...!! यह वाकई ट्रेलर ऑफ सेंचुरी है। धुरंधर 2 में गॉड लेवल एलिवेशन क्षण हैं, जो सिनेमाघरों में दर्शकों को पूरी तरह से दीवाना बना देंगे। भव्यता, साउंड डिजाइन, सीन्स और एक्टिंग सब कुछ शानदार है।' सभी फैन्स ट्रेलर को जमकर तारीफ कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar: The Revenge Trailer Out: रणवीर सिंह तय करेंगे 'पाकिस्तान का मुस्तकबिल', मचेगा आतंक ही आंतक)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' के बहुप्रतीक्षित सीक्वल में रणवीर एक गुप्त जासूस के रूप में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ जासूसी के नए-नए मोड़ और हमजा के सफर की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल को अहम भूमिका में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article