Dhurandhar: The Revenge Trailer Out: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर मेकर्स ने अपने वादे मुताबिक 7 मार्च को 11: 03 बजे रिलीज कर दिया है। फैन्स ने इस ट्रेलर के लिए बहुत इंतजार किया है। ट्रेलर देखकर एक बात तो तय है कि पहले पार्ट के मुकाबले 'धुरंधर 2' और भी जबरदस्त होने वाली है। इस मूवी में रणवीर सिंह का अब तक ना देखा गया अवतार देखने को मिलेगा। वहीं दूसरी ओर संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी खतरनाक नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यहां देखिए आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' का धमाकेदार ट्रेलर...