बॉलीवुड

धर्मेंद्र ने शेयर की रणबीर कपूर के साथ सालों पुरानी तस्वीर, बोले 'प्यारा बच्चा...'

Dharmendra shared pic with Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) ने इंस्टग्राम पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उनकी तारीफ की है। धर्मेंद्र ने रणबीर कपूर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि बर्फी बॉय लविंग और टैलेंटेड बॉय हैं। धर्मेंद्र की इस फोटो पर बॉबी देओल ने रिएक्ट भी किया है।

Image

Ranbir Dharmendra

Dharmendra shared pic with Ranbir Kapoor: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हीमैन धर्मेंद्र अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। इस दफा उन्होंने इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के रियल एनिमल रणबीर कपूर के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है। इस तस्वीरें में रणबीर कपूर धर्मेंद्र के साथ पोज देते हुए शरमाते दिखाई दे रहे हैं। धरम पाजी ने इस फोटो को शेयर करते हुए रणबीर कपूर को लविंग और टैलेंटेड बॉय बताया है। धरम पाजी और रणबीर कपूर की ये फोटो किसी अवॉर्ड फंक्शन की है। आप यह फोटो नीचे देख सकते हैं:

बॉबी देओल ने धरम पाजी और रणबीर कपूर की फोटो पर बरसाया प्यार:

धरम पाजी और रणबीर कपूर की इस फोटो पर लोग लगातार प्यार बरसा रहे हैं। कुछ लोग तो इस पर कमेंट करते हुए दोनों स्टार्स की तारीफ भी कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि इन्हें जल्द से जल्द एक साथ फिल्म करनी चाहिए। आम लोगों के साथ-साथ धरम पाजी के छोटे बेटे बॉबी देओल को भी ये फोटो काफी पसंद आई है। उन्होंने भी इस तस्वीर पर प्यार बरसाया है।

एनिमल में भाई बन चुके हैं बॉबी-रणबीर:

रणबीर कपूर और बॉबी देओल को कुछ दिनों पहले ही दर्शकों ने एनिमल मूवी में देखा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म एनिमल में बॉबी और रणबीर कपूर भाइयों के किरदारों में दिखाई दिए थे, जो अंत में एक-दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आते हैं। दर्शकों को इनके किरदार काफी पसंद आए थे। फिल्म एनिमल का दूसरा पार्ट कुछ वक्त के बाद दर्शकों के सामने आएगा, जिसके लिए दर्शक अभी से उत्साहित हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article