Dharmendra as Sufi Saint Shaikh Slim Chishti: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्हें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का सबसे सफल एक्टर माना जाता है। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सारी हिट फिल्में दी हैं, जिन्होंने जमकर कमाई की है। धर्मेंद्र उम्र के इस पड़ाव पर भी जमकर काम कर रहे हैं। बॉलीवुड के बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस उन्हें अपनी फिल्मों में साइन करने के लिए तैयार रहते हैं क्योंकि धरम पाजी की उपस्थिति की वजह से फिल्म की वैल्यू बढ़ जाती है। धरम पाजी ने एक नई फिल्म शुरू की है, जिसमें वो एक सूफी संत का किरदार प्ले करते दिखेंगे। धरम पाजी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। धरम पाजी ने जो ट्वीट किया है, उसमें वो अपने नए किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जिसकी वजह से लोग चौंक गए हैं। लोगों को लग रहा है कि धरम पाजी ने फिल्में छोड़कर भगवान का रास्ता अपना लिया है।
उम्र के इस पड़ाव पर भी बिजी हैं धर्मेंद्र
धरम पाजी जब जवान थे तब वो दिन रात काम करते थे। एक निर्माता ने उनसे कहा था कि वो डबल शिफ्ट्स न करें, इससे उनकी हेल्थ इफेक्ट हो जाएघी। धरम पाजी का उस वक्त कहना था कि वो किसी को न नहीं कर पाते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी धरम पाजी का यही हाल है। धरम पाजी 87 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। वो फिल्म प्रमोशन्स में हिस्सा लेते हैं, टीवी शोज में नजर आते हैं और लगातार फिल्में साइन कर रहे हैं। इस उम्र में वो इतना काम कर रहे हैं, जिसे देख नौजवान लोग उन्हें सलाम करते हैं।
जल्द ही कई फिल्मों में दिखेंगे धरम पाजी
धर्मेंद्र पाजी के पास इस वक्त कई सारी फिल्में हैं। अपनी नई मूवी में वो सूफी संत शेख सलीम चिस्ती का किरदार प्ले करेंगे। इसके अलावा वो अपने 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखाई देंगे। सुनने में आ रहा है कि सनी पाजी ने अपने पापा के लिए चीयर्स नाम की मूवी भी प्लान की है, जो अभी ठंडे बस्ते में है। यह मूवी जल्द ही शुरू हो सकती है।
