बॉलीवुड

डांस करते हुए Dharmendra को लगी थी चोट, फैन्स को सता रही है अभिनेता की चिंता

Dharmendra suffered an injury: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को लगभग दो हफ्ते पहले एक फैमिली वेडिंग में डांस करते हुए चोट लग गई थी। हालांकि अब उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। यह खबर सुनकर फैन्स की भी चिंता बढ़ गी थी।

Image

Dharmendra

Dharmendra suffered an injury: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने फैन्स के साथ नीद से जुड़ी समस्याओं की जानकारी साझा की थी। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद धर्मेंद्र के कुछ समय के बाद इसे हटा दिया था। धर्मेंद्र के इस पोस्ट को देखने के लिए लोगों ने प्रति चिंता जाहिर करनी शुरू कर दी थी। अब सुनने में आ रहा है कि लगभग 2 हफ्तों पहले धर्मेंद्र को चोट लग गई थी लेकिन अब धीरे-धीरे वो ठीक हो रहे हैं। इस खबर के सामने के बाद फैन्स को धर्मेंद्र की चिंता सता रही है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र (Dharmendra) से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया कि अभिनेता लगभग दो हफ्तों से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हालांकि अब वो धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। धर्मेंद्र को यह परेशानियां केवल मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के करण झेलनी पड़ रही हैं। सूत्र ने यह भी जानकारी देते हुए कहा कि धर्मेंद्र ने कुछ दिनों पहले बेटे बॉबी और सनी देओल के साथ एक फैमिली वेडिंग अटेंड की थी। इस शादी में डांस करते हुए उन्हें चोट लग गई थी।

धर्मेंद्र की पीठ और पैरों में चोट लग गई थी। 88 की उम्र में चोट लगने से उन्हें काफी परेशानियां हुईं। सूत्र ने बताया कि अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र को हाल ही में शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article