बॉलीवुड

Dharmendra Health News: घर जाते ही धर्मेंद्र की तबीयत में आया सुधार, सनी देओल- बॉबी देओल ने दिन रात की सेवा

Dharmendra Health News: हाल ही में धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि कुछ दिनों बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस बीच धर्मेंद्र की सेहत को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र अब पहले से काफी ठीक है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- Dharmendra instagram

Dharmendra Health News: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय धर्मेंद्र को लेकर फैंस काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। बीते दिनों धर्मेंद्र की मौत की खबरें भी खूब वायरल हुईं। हालांकि फैमिली ने बार-बार बताया कि धर्मेंद्र ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। इस बीच धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर एक अपडेट सामने आया है। नई जानकारी के मुताबिक धर्मेंद्र अब पहले से काफी ठीक है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

धर्मेंद्र की तबीयत में आया सुधार

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर से कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रेच कैंडी अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया था। उनकी हालत क्रिटिकल बताई गई और उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया, जिससे इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया। इलाज और लगातार निगरानी के बाद उन्हें पिछले हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस बीच ये खबर सामने आई है कि धर्मेंद्र पहले से काफी ठीक हो गए हैं। एनडीटीवी को सूत्रों ने बताया कि धर्मंद्र ठीक हैं, पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। ये खबर फैंस के लिए बड़ी राहत है, जो बॉलीवुड के स्टार एक्टर की सेहत को लेकर बेचैन थे। बीते दिनों सनी देओल की टीम ने ट्वीट कर बताया था कि धर्मेंद्र अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वे घर पर ही रिकवरी जारी रखेंगे। मालूम हो कि जब धर्मंद्र अस्पताल में भर्ती थे तो तमाम सितारे उनसे मिलने पहुंचे। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक के नाम शामिल है।

धर्मेंद्र ने सालों तक बॉलीवुड पर किया राज

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के नाम हिंदी सिनेमा में एक अभिनेता के तौर पर सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड है, जिसमें उन्होंने 74 से अधिक सफल फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। धर्मेंद्र ने साल 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से डेब्यू किया था। इस मूवी को लोगों ने कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया। फिर भी इस फिल्म की वजह से धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली। इसके बाद धर्मेंद्र ने एक से एक फिल्मों में धमाल मचाया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article