बॉलीवुड

Dharmendra ने पत्नी हेमा और बेटी के साथ सेलिब्रेट किया क्रिसमस, फोटो में नहीं दिखे सनी- बॉबी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 26, 2023, 02:39 PM IST

धर्मेंद्र ने अपने परिवार के साथ धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट किया। धर्मेंद्र की बेटी ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटो में धर्मेंद्र के साथ उनके बेटे नजर नहीं आ रहे हैं।

Image

Dharmendra (credit pic: instagram)

Dharmendra Celebrates Christmas With Family: धर्मेंद्र ने अपने परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया। ईशा देओल (Isha Deol) ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस की फोटो शेयर की थी। फोटो में धर्मेंद्र के साथ उनकी दोनों बेटियां नजर आ रही हैं। क्रिसमस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस इन फोटो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। फोटो में धर्मेंद्र के साथ उनकी पत्नी हेमा मालिनी और दोनों बेटियां ईशा और अहाना खड़ी हुई नजर आ रही हैं। फोटो में ईशा और धर्मेंद्र रेड कलर की कैप पहने हुए दिखाई दे रही हैं।

इसके अलावा ईशा ने अपने पिता धर्मेंद्र के साथ फोटो शेयर की हैं। फोटो में बाप- बेटी की बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस धर्मेंद्र की फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस सेलिब्रेशन का वीडियो भी शेयर किया है। क्रिसमस सेलिब्रेशन में सनी और बॉबी देओल नजर नहीं आए। ईशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर:ती रहती हैं।

ईशा ने पिता धर्मेंद्र संग सेलिब्रेट किया क्रिसमस

ईशा ने अपने भाई सनी देओल की फिल्म गदर 2 के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस स्क्रीनिंग पर पूरा देओल परिवार साथ में नजर आया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो ईशा ने रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस से एक्टिंग में वापसी की थी। एक्ट्रेस की शॉर्ट फिल्म एक दुआ को 69th नेशनल अवॉर्ड में स्पेशल मेंशन मिला था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article