बॉलीवुड

धनश्री वर्मा के नए म्यूजिक वीडियो 'Dekha Ji Dekha Maine' में दिखी घरेलू हिंसा, कहीं Yuzvendra Chahal की ओर इशारा तो नहीं!

Dhanashree Verma-Yuzvendra Chahal's: इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) से तलाक लेने के तुरंत बाद ही धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अपने नए म्यूजिक वीडियो 'देखा जी देखा मैंने' को रिलीज किया। इस वीडियो में घरेलू हिंसा और टॉक्सिक रिलेशनशिप को हाईलाइट किया गया है। वीडियो देख लोग सोच रहे हैं कि धनश्री ने युजवेंद्र पर तंज कसा है।

Image

Dhanashree Verma's new music video ‘Dekha Ji Dekha Maine' Poster

Dhanashree Verma-Yuzvendra Chahal's Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने अपनी शादी तोड़कर रास्ते अलग कर लिए हैं। बीते दिन युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा को मुंबई के फैमिली में जाते हुए देखा गया था। दोनों के तलाक की खबरों से फैन्स काफी निराश भी हैं। धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल से साल 2020 में शादी की थी और 20 मार्च, 2025 को फैमिली कोर्ट में इन्होंने तलाक के कागज पर मुहर लगा दी। युजवेंद्र चहल से अलग होने के कुछ घंटों के बाद ही धनश्री वर्मा ने अपने नए म्यूजिक वीडियो 'देखा जी देखा मैंने' का पोस्टर शेयर किया है। इस नए वीडियो के माध्यम से अब धनश्री वर्मा व्यभिचार और घरेलू हिंसा को हाईलाइट करती दिखाई दीं।

धनश्री वर्मा ने शेयर किया नए म्यूजिक वीडियो का पोस्टर

धनश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो 'देखा जी देखा मैंने' की रिलीज डेट भी जारी की। इस म्यूजिक वीडियो के पोस्टर में धनश्री वर्मा के साथ सुपरहिट वेब सीरीज 'पाताल लोक' के एक्टर इश्वाक सिंह नजर आ रहे हैं। वीडियो में घरेलू हिंसा, एडल्टरी और टॉक्सिक रिलेशनशिप जैसे मुद्दों को दिखाया जाएगा। कई लोगों ने अब धनश्री वर्मा द्वारा हाईलाइट किए गए घरेलू हिंसा के टॉपिक को युजवेंद्र चहल से जोड़ना शुरू कर दिया है। धनश्री के फैन्स सोच रहे हैं कि कहीं उनके साथ युजवेंद्र ने घरेलू हिंसा को नहीं की।

धनश्री वर्मा और इश्वाक सिंह का म्यूजिक वीडियो 'देखा जी देखा मैंने' यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल ज्योति नूरान ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक बन्नी ने दिया है। रिलीज होते ही कुछ ही घंटों में वीडियो पर 11 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। फैन्स को धनश्री वर्मा और इश्वाक सिंह की केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। वैसे आपको यह गाना कैसा लगा? इस बारे में कमेंट्स के जरिए अपनी राय जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article