बॉलीवुड

Oscars 2023: Deepika Padukone ने फिर से गुदवाया टैटू, विदेश जाकर किया फ्लॉन्ट

Deepika Padukone flaunts new tattoo: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने कान के पीछे नया टैटू बनवाया है, जिसे उन्होंने ऑस्कर्स में जाकर फ्लॉन्ट किया है। दीपिका पादुकोण का टैटू इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है और हर कोई जानना चाहता है कि उन्होंने यह टैटू किसके लिए बनवाया है?

Image

Oscars 2023: Deepika Padukone ने फिर से गुदवाया टैटू, विदेश जाकर किया फ्लॉन्ट

Deepika Padukone flaunts new tattoo: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ऑस्कर्स 2023 पर ब्लैक रंग का गाउन पहनकर पहुंची, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दीपिका पादुकोण की तस्वीरें इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही हैं, जिन्हें देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दीपिका पादुकोण ब्लैक रंग की ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं, जिस कारण हर कोई उनकी खूबसूरत पर जान न्योछावर करने में लगा हुआ है। दीपिका पादुकोण की इस ड्रेस की खास बात यह भी है कि इसमें उनका नया टैटू रिवील हो गया है। दीपिका पादुकोण ने सालों पहले अपनी पीठ पर एक टैटू बनवाया था, जिसे उन्होंने बाद में मिटवा दिया था। हालांकि एक बार फिर से उन्होंने अपने शरीर पर टैटू गुदवाया है, जो ऑस्कर्स के दौरान रिवील हुआ है।

दीपिका पादुकोण ने कान के पीछे बनवाया नया टैटू

दीपिका पादुकोण ने एक वक्त अपनी गर्दन पर पीछे की तरफ एक टैटू बनवाया था। दीपिका पादुकोण का ये टैटू रणबीर कपूर के लिए था। उन्होंने गर्दन पर आरके लिखवाया था। जब रणबीर कपूर के साथ उनका ब्रेकअप हो गया तो उन्होंने उसे हटवा दिया। इसके बाद से दीपिका पादुकोण ने कभी भी अपने शरीर पर टैटू नहीं गुदवाया। उस हादसे के सालों बाद दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर से अपने शरीर पर टैटू बनवाया है। दीपिका पादुकोण ने अपने कान के पीछे टैटू बनवाया है। दीपिका के कान के पीछे 82C लिखा हुआ है। आप दीपिका पादुकोण के नए टैटू की तस्वीर नीचे देख सकते हैं:

Deepika Padukone ने फिर से गुदवाया टैटू

Deepika Padukone ने फिर से गुदवाया टैटू

ऑस्कर्स पर दीपिका पादुकोण ने अपनी स्पीच से जीता देशवासियों का दिल

अदाकारा दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर्स 2023 पर शानदार स्पीच देकर लोगों का दिल जीत लिया है। दीपिका पादुकोण की स्पीच की हर कोई तारीफ कर रहा है। यहां तक कि कंगना रनौत ने भी दीपिका पादुकोण की तारीफ में ट्वीट किया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article