बॉलीवुड

Dadasaheb Phalke Awards 2024 Winners: बेस्ट एक्टर का खिताब जीत ले गए शाहरुख खान, विलेन बन बॉबी देओल ने गाड़े झंडे

Dadasaheb Phalke Awards 2024: मुंबई में बीते मंगलवार को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारों के साथ-साथ टीवी के कई नामी सितारे भी शामिल हुए। इस अवॉर्ड में शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया, वहीं बॉबी देओल ने भी झंडे गाड़े।

Image

दादासाहेब फालके पुरस्कार (2024)

Dadasaheb Phalke Internation Film Festival Awards 2024: सिनेमाजगत के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कारों में से एक दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड का आयोजन बीती रात मुंबई में हुआ। इस अवॉर्ड शो में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और करीना कपूर सहित सिनेमा जगत के कई दिग्गज सितारों ने एंट्री की। इसके अलावा रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और नील भट्ट जैसे कई नामी टीवी सितारे भी अवॉर्ड शो में शामिल हुए। खास बात तो यह है कि बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान को दादासारेब फाल्के पुरस्कार में बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया। वहीं बॉबी देओल को भी बेस्ट विलेन के खिताब से सम्मानित किया। इसके अलावा भी कई सितारों ने पुरस्कार अपने नाम किये। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पुरस्कारों को अपने नाम करने वालों पर-

सिनेमाजगत में सम्मानित हुए ये सितारे

बेस्ट एक्टर - शाहरुख खान (जवान)

बेस्ट एक्ट्रेस - नयनतारा (जवान)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) - विक्की कौशल (सैम बहादुर)

बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल - बॉबी देओल (एनिमल)

बेस्ट डायरेक्टर - संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)

म्यूजिक जगत के अवॉर्ड्स

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - अनिरुद्ध रविचंदर

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल - वरुण जैन

बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल - शिल्पा राव

क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस सीरीज इन ए वेब सीरीज - करिश्मा तन्ना (स्कूप)

आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन इन म्यूजिक इंडस्ट्री - के. जे. येसुदास

आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन इन फिल्म इंडस्ट्री - मौसमी चटर्जी

टीवी जगत में सम्मानित हुए ये सितारे

बेस्ट एक्ट्रेस इन ए टेलीवीजिन सीरीज - रुपाली गांगूली

बेस्ट एक्टर इन ए टेलीवीजिन सीरीज - नील भट्ट

टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर - गुम है किसी के प्यार में

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article