बॉलीवुड

Dadasaheb Phalke Awards 2024: एक्स-बॉयफ्रेंड Shahid को Kareena ने किया नजरअंदाज !! वीडियो हुआ वायरल

Kareena Kapoor Ignore Shahid Kapoor: इंटरनेट पर एक वीडियो इस समय बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2024 (Dadasaheb Phalke Awards 2024) के रेड कारपेट पर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मौजूदगी को नजरअंदाज किया, जो कई लोगों को पसंद नहीं आया है।

Image

Kareena Kapoor Ignore Shahid Kapoor

Dadasaheb Phalke Awards 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। बीती रात एक्ट्रेस को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2024 (Dadasaheb Phalke Awards 2024) के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाते हुए देखा गया। करीना कपूर का एक वीडियो इस समय अवॉर्ड्स इवेंट से सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया की दुनिया में तहलका मचा दिया है। वीडियो में अप देख सकते हैं कि जब करीना कपूर की एंट्री होती है, तब रेड कारपेट पर वहां शाहिद कपूर भी मौजूद होते हैं। हैरानी की बात यह है कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) शाहिद कपूर को बिना हाय-हेल्लो किए आगे निकल जाती हैं। जिस तरह से बेबो ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मौजूदगी को नजरअंदाज किया, उससे पता चलता है कि उनके बीच अच्छे संबंध नहीं हैं।

करीना कपूर खान की इस हरकत को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स ने कमेंट्स सेक्शन रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब करीना कपूर पास से गुजरती हैं तो शाहिद पोज देना बंद कर देते हैं। शाहिद कपूर के चेहरे पर एक अजीब सी स्माइल रह जाती है। कई लोगों को लग रहा है कि करीना कपूर का बर्ताव बहुत गलत था।

बता दें एक समय ऐसा था जब करीना कपूर और शाहिद कपूर एक-दूसर एके प्यार में पागल थे। शाहिद कपूर से ब्रेकअप होने के बाद करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी कर ली। वहीं शाहिद कपूर ने भी मीरा राजपूत संग अपना घर बसा लिया। इस समय दोनों एक्टर्स अपनी शादीशुदा लाइफ में खुश हैं। करीना और शाहिद ने आखिरी बार फिल्म 'उड़ता पंजाब' में एक साथ काम किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article