बॉलीवुड

Daayra में खाकी वर्दी में छाए Prithviraj Sukumaran, डीसीपी रमन कुमार के किरदार में दिखा दमदार अंदाज

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 13, 2026, 02:00 PM IST

Prithviraj Sukumaran New Look From Daayra: पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ रिलीज से पहले लगातार चर्चा में है। अब फिल्म से उनका नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें एक्टर पुलिस अफसर के दमदार अंदाज में नजर आए।

Image

दायरा के रिलीज हुआ नया पोस्ट (Image Source: Prithviraj Sukumaran Instagram)

Prithviraj Sukumaran New Look From Daayra: साउथ के जाने-माने स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) की अपकमिंग फिल्म दायरा (Daayra) को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। फिल्म की कहानी, कलाकारों और इसके टॉपिक के बाद अब इसके नए पोस्टर ने लोगों का ध्यान खींचा है। मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पृथ्वीराज डीसीपी रमन कुमार के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म से सामने आए पृथ्वीराज सुकुमारन के नए लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि पृथ्वीराज सुकुमारन के नए लुक में क्या खास है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

'दायरा' से सामने आया पृथ्वीराज सुकुमारन का नया लुक

एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह पृथ्वीराज सुकुमारन का फिल्म दायरा से सामने आया नया लुक है। पृथ्वीराज सुकुमारन का फिल्म दायरा से जुड़ा लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है। इस पोस्टर में हाथ में टॉर्च लिए साउथ स्टार ड्यूटी पर नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वो किसी जरूरी सुराग की तलाश कर रहे हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव से साफ दिख रहा है कि DCP रमन कुमार जांच को लेकर कितने सीरियस और अपने इरादे पर कितने पक्के हैं। तेज बारिश भी उन्हें सच्चाई की तलाश करने से रोक नहीं पा रही है। इस पोस्टर को पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है। एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि 'DCP रमन कुमार कानून का पालन करते हैं। और वो अपने बनाए किसी भी नियम को कभी नहीं तोड़ते।'

चार बजे आएगा नया अपडेट

पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म दायरा से अपने नए लुक के साथ-साथ एक अपडेट और दिया है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने कैप्शन में बताया कि DCP रमन कुमार और 'दायरा' की मेकिंग को करीब से देखिए। BTS शाम 4 बजे आएगा। फिल्म दायरा में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ करीना कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। ‘दायरा’ को जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है, जबकि पेन मरुधर इसे रिलीज कर रहा है। ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article