Daayra New Poster Out: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर और एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी फिल्म 'दायरा' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले तैयार किया गया है, वहीं फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर मेघना गुलजार ने किया है। 'दायरा' (Daayra) को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है। 'दायरा' के रिलीज से 4 दिन पहले फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है, जिसमें न्याय की खातिर डीसीपी रमन कुमार और डीसीपी अजूनी कोहली आमने-सामने नजर आए। 'दायरा' से जुड़े इस नए पोस्टर ने लोगों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Daayra' को लेकर Prithviraj Sukumaran ने कही अहम बात, बोले 'इंडियन सिनेमा में ऐसी फिल्में...'
'दायरा' (Daayra) का ये पोस्टर करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। फोटो में करीना कपूर डीसीपी अजूनी कोहली के लुक में दिखीं तो वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी डीसीपी रमन कुमार का लुक अपनाया हुआ था। इस पोस्टर को देख कहा जा सकता है कि न्याय की जंग में दोनों एक-दूजे के सामने रहेंगे। पोस्टर को साझा करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, "जब हर जवाब एक और सवाल खड़ा करे, तब न्याय की रेखा कहां खत्म होती है? 'दायरा' सिनेमाघरों में इस शुक्रवार हिंदी और मलयालम में आ रही है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daayra: डीसीपी अजूनी कोहली के रोल में ऐसी ढलीं Kareena Kapoor, मेघना गुलजार बोलीं- अपनी आंखों से अदा किया...
बता दें कि 'दायरा' (Daayra) मूवी के जरिए करीना कपूर (Kareena Kapoor) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इस पोस्टर को देख एक यूजर ने कमेंट किया, "मूवी देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अब केवल 4 ही दिन बचे हैं।"
यहां देखें 'दायरा' का ट्रेलर
सच्ची घटना पर आधारित है 'दायरा'
मेघना गुलजार द्वारा डायरेक्ट की गई 'दायरा' कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म दुष्कर्म के बाद हुए एक एनकाउंटर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में जहां करीना कपूर का किरदार स्पेशल इन्वेस्टिगेटर का है तो वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' की भूमिका में हैं।
