बॉलीवुड

SHOCKING: कॉमेडियन राजीव निगम ने अमिताभ बच्चन पर साधा निशाना, बोले 'जिन्होंने मानवता से हमेशा मुंह मोड़ा...'

Rajeev targets Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बीते दिन अयोध्या में हुए राम मंदिर उद्घाटन का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे थे, जहां भगवान राम के दर्शन करते हुए उन्होंने तस्वीरें शेयर की हैं। कॉमेडियन राजीव निगम (Rajeev Nigam) ने बिग बी की इन फोटोज पर कमेंट करते हुए कटाक्ष किया है।

Image

Amitabh Rajeev

Rajeev targets Amitabh Bachchan: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के कई सारे बड़े सितारे बीते दिन राम मंदिर उद्घाटन के लिए अयोध्या गए थे, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने मंदिर का उद्घाटन किया और राम लला के दर्शन कराए। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ राम लला के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे, जहां से उन्होंने कुछ फोटोज ट्विटर पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अमिताभ बच्चन भगवान राम के सामने हाथ जोड़े दिखाई दे रहे हैं।

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन राजीव निगम (Rajeev Nigam) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को इन तस्वीरों की वजह से टारगेट किया है और कटाक्ष करते हुए बिग बी पर बड़ा आरोप मढ़ दिया है। राजीव निगम ने बिग बी की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'मज़बूरी में ढो के लाये गये इंसान , जिन्होंने मानवता के लिए हमेशा मुंह मोड रखा हो वो भी मज़बूरी में रामचंद्र की जय बोल रहे है..धन्य है ऐसे रामभक्त...'

बताते चलें कि अमिताभ बच्चन देश से जुड़े मुद्दों पर चुप्पी साधे रखते हैं, जिस कारण राजीव निगम ने उन पर निशाना साधा है। राजीव निगम के ट्वीट से ऐसा लग रहा है कि वो बिग बी को देश से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि यह बिग बी का निजी फैसला है कि वो किस मुद्दे पर बोलना चाहते हैं और किस मुद्दे पर नहीं। वैसे आपका राजीव निगम के ट्वीट के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं और एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों के लिए टाइम्स नाउ के साथ जुड़ रहें।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article