Chiranjeevi God Father world wide box office collection : साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) की फिल्म गॉड फादर (God Father) को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में मेगास्टारा चिरंजीवी के साथ सलमान खान (Salman Khan) भी मुख्य भूमिका में हैं। एक फिल्म में दो सुपरस्टार्स को साथ में देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। चिरंजीवी की फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल में हैं। इस फिल्म से सलमान खान ने तेलुगू इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। फिल्म भले ही हिंदी बेल्ट में दर्शकों पर जादू नहीं चला पाई। लेकिन साउथ में फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान और चिरंजीवी दमदार एक्शन करते नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होने वाली है।
गॉड फादर 05 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए है और आज पांचवां दिन है। फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुक है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होने वाले है। गॉड फादर ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। वर्ल्ड वाइड फिल्म ने तीन दिन के अंदर 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म इस हफ्ते तक 150 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। फिल्म को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स का असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग में भी इजाफा हुआ है।
गॉड फादर ने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ का कलेक्शन किया
गॉडफादर का निर्देशन मोहन राजा ने किया है। इस फिल्म में सत्यदेव और नयनतारा लीड रोल में हैं। चिरंजीवी में सलमान खान कैमियो रोल में है। फिल्म में सलमान ने मसूद भाई का किरदार निभाया है। गॉडफादर मलयालम फिल्म लूसिफर का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल है। चिरंजीवी गॉड फादर से पहले आचार्य में नजर आए थे। इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ मुख्य भूमिका में उनके बेटे राम चरण नजर आए थे।
