सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Hassan) और शंकर (Shankar) ने साल 2017 में पूरे इंडियन इंडस्ट्री में तूफान ला दिया था, जब उन्होंने 1996 की ब्लॉक बस्टर फिल्म इंडियन (Indian) के सीक्वल का ऐलान किया था। ये पहली तमिल फिल्म थी जिसने क्षेत्रीय बाधाओं को तोड़ते हुए कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। इंडियन 2 पैन इंडिया फिल्म प्रोजेक्ट है जो साल 2019 में फ्लोर पर आने वाली थी। लेकिन कोरोना काल और फिल्म के बजट की वजह से शूटिंग को रोकना पड़ा था। विक्रम की सक्सेस के बाद इंडियन 2 की शूटिंग सितंबर महीने से दोबारा हो चुकी है।
फिल्म की शूटिंग कमल हासन और काजल अग्रवाल के साथ पूरी जोर-शोर के साथ चल रही है। फिल्म की शूटिंग साल 2023 की शुरुआत तक पूरी हो जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग अगले साल मार्च महीने तक पूरी हो सकती है। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद पोस्ट- प्रोडक्शन पर काम शुरू किया जाएगा।
इस साल रिलीज होगी कमल हासन की फिल्म इंडियन 2
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, शंकर की अन्य फिल्मों की तरह इसमें भी शानदार विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा। फिल्म में ज्यादा वीएफएक्स नहीं होगी, लेकिन ऑडियंस को शानदार विजुअल देखने को मिलेंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब से एक्शन और सॉन्ग के लिए खास विजुअल इफेक्ट का जरूरत है। ये फिल्म अगले साल दशहरा और दीवाली तक रिलीज हो सकती है। इंडियन 2 को तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम, कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा शंकर राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म को भी डायरेक्ट करेंगे। शंकर की ये फिल्म 2024 में रिलीज होगी। राम चरण इस फिल्म में आईएएस ऑफिसर भी भूमिका में नजर आएंगे।
काजल अग्रवाल फिल्म के लिए कर रही है खास तैयारियां
काजल अग्रवाल इडियन 2 के लिए खास तैयारियां कर रही हैं। एक्ट्रेस घुड़सवारी से लेकर मार्शल आर्ट्स तक की ट्रेनिंग ले रही हैं। एक्ट्रेस लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
