बॉलीवुड

भारत की ओर से ऑस्कर में गई Chhello Show के एक्टर राहुल कोली का निधन, 10 की उम्र में इस बीमारी ने ली जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 09:37 AM IST

Rahul Koli Dies: भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर के लिए गई फिल्म छेल्लो शो (Chhello Show) यानि Last Film Show के लीड एक्टर राहुल कोली का कैंसर से निधन हो गया है।

Image

भारत की ओर से ऑस्कर में गई Chhello Show के एक्टर राहुल कोली का निधन, 10 की उम्र में इस बीमारी ने ली जान

Rahul Koli Dies: भारत की तरफ से इस साल ऑस्कर के लिए गई फिल्म छेल्लो शो (Chhello Show) यानि Last Film Show के लीड एक्टर राहुल कोली का कैंसर से निधन हो गया है। उनका निधन ल्यूकेमिया बीमारी से 2 अक्टूबर को अहमदाबाद के एक कैंसर अस्पताल में हुआ। राहुल के पिता से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल को रह-रहकर बुखार आ रहा था और फिर उसे खून की उल्टियां हुई थीं। राहुल के पिता रामू ऑटोरिक्शा चलाते हैं। फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले ही उनके निधन से हर कोई दुखी है।

राहुल के पिता रामू कोली ने बताया कि रविवार को उसने नाश्ता किया था और उसके बाद उसे बुखार आने लगा। उसे तीन बार खून की उल्टियां हुईं और फिर मेरा बच्चा नहीं रहा। हमारा परिवार टूट गया। लेकिन हम उसका विधिवत अंतिम संस्कार करने के बाद उसकी 'लास्ट फिल्म शो' जरूर देखेंगे जो कि 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

बता दें कि साल 2023 के ऑस्कर नॉमिनेशन की रेस में एसएस राजामौली की RRR, विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स, फहद फासिल की फिल्म मलयंकुंजू और साउथ एक्टर नानी की फिल्म श्याम सिंघा रॉय शामिल थी लेकिन बाजी मार ले गई थी गुजराती फिल्म छेल्लो शो। 110 मिनट की फिल्म छेल्लो शो को पान नलिन ने डायरेक्ट किया है, जिसकी राइटिंग भी नालिन ने खुद ही की थी। इस फिल्म में राहुल कोली लीड रोल में हैं।

14 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

लास्ट फिल्म शो (छेल्लो शो) गुजराती भाषा में 14 अक्टूबर 2022 को गुजरात और पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। रॉय कपूर फिल्म्स, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मॉनसून फिल्म्स और छेल्लो शो एलएलपी द्वारा निर्मित है। इसे यूएसए में सॅम गोल्डविन फिल्म्स द्वारा रिलीज़ किया जाएगा। रॉय कपूर फिल्म्स पीवीआर सिनेमाज के साथ साझेदारी में भारत में फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन करेगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article