Boycott Vikram Vedha trends twitter : बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali khan) की फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) आज रिलीज हो गई है। कई लोग फिल्म को बायकॉट करने का मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर विक्रम वेधा को बायकॉट (boycott vikram vedha trend twitter) करने का ट्रेंड छाया हुआ है। ये ट्रेंड फिल्म के रिलीज से पहले शुरू हुआ है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार मीम्स और पोस्ट शेयर कर रहे हैं। एक्शन थ्रिलर फिल्म विक्रम वेधा का निर्देशन पुष्कर- गायत्री ने किया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
कुछ यूजर्स का कहना है कि बॉलीवुड वाले अपना ओरिजिनल कंटेट कब लाएंगे। कुछ यूजर्स ने फिल्म के एक्टर्स को टारगेट किया है। कुछ यूजर्स का कहना है कि ऑडियंस को विक्रम वेधा की जगह पोन्नियन सेल्वन -1 देखनी चाहिए। ट्विटर पर बायकॉट विक्रम वेधा ट्रेंड कर रहा है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने विक्रम वेधा को बायकॉट करने की मांग
ब्रह्मास्त्र के बाद दूसरी बड़ी ओपनिंग फिल्म हो सकती है विक्रम वेधा
फिल्म की कहानी पुलिसवाले विक्रम और खूंखार गैंगस्टर वेधा के ईर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सैफ और ऋतिक के अलावा राधिका आप्टे, रोहित शरफ और योगिता बिहानी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शकों को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। ऋतिक इससे पहले वॉर में नजर आए थे। इस फिल्म में भी उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया था। वॉर बॉलीवुड पर मेसिव हिट साबित हुई थी।
मीडिया रिपोट्स के अनुसार फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 13 से 15 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती हैं। ब्रह्मास्त्र के बाद ऋतिक की फिल्म विक्रम वेधा दूसरी बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हो सकती है। अगर अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो फिल्म इससे ज्यादा की भी कमाई कर सकती है।
