बॉलीवुड

Border 2 देख 'भारत माता की जय' के नारों और सीटियों से गूंज उठा सिनेमाहॉल, बाहर खड़े होकर सुनते दिखे Sunny Deol

Sunny Deol Experiences Viewers Cheers For Border 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। फिल्म ने तीन दिन में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं सिनेमाघरों में फैंस की तालियां और सीटियां भी गूंजती नजर आ रही हैं, जिसे देखने खुद सनी देओल भी पहुंचे।

Image

फोटो क्रेडिट- फिल्मीक्रेजी

Sunny Deol Experiences Viewers Cheers For Border 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और आहान शेट्टी स्टारर 'बॉर्डर 2' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। 'बॉर्डर 2' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म को रिलीज हुए अभी केवल तीन दिन ही हुए हैं और मूवी ने इन तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर तो 'बॉर्डर 2' छाई ही हुई है, वहीं सिनेमाघरों में भी दर्शकों की एक्साइटमेंट और उनका प्यार सातवें आसमान पर दिखाई दिया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 'बॉर्डर 2' के लिए दर्शकों का प्यार काफी ज्यादा नजर आया। खास बात तो यह है कि इस प्यार का अनुभव उठाने खुद सनी देओल (Sunny Deol) भी पहुंचे।

सनी देओल (Sunny Deol) से जुड़ा एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सनी देओल सिनेमाघर के गेट के बाहर टीम के साथ खड़े होकर दर्शकों के प्यार का अनुभव करते नजर आए। वहीं वीडियो में नजर आया कि कैसे दर्शक 'बॉर्डर 2' (Border 2) को देख न केवल तालियां और सीटियां बजाते हैं, बल्कि जोर-जोर से भारत माता की जय के नारे भी लगाते हैं। उनकी एक्साइटमेंट देख सनी देओल के चेहरे पर भी मुस्कान नजर आई। वीडियो में सनी देओल की सादगी देख फैंस भी उनकी खूब सराहना करते दिखाई दिये।

बता दें कि 'बॉर्डर 2' (Border 2) 1971 में हुई भारत-पाकिस्तान वॉर से प्रेरित है। इस फिल्म में सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा और आन्या सिंह जैसे सितारे भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म 1997 में आई 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जिसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधी दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो तीन दिनों में ही 'बॉर्डर 2' का कुल कलेक्शन 121 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। फिल्म ने पहले दिन जहां 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था तो वहीं बीते दिन मूवी की कमाई 54 करोड़ रुपये रही।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article