बॉलीवुड

Border 2: अहान शेट्टी ने खत्म किया 'बॉर्डर 2' का शूटिंग शेड्यूल, सनी पाजी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन संग शेयर करेंगे स्क्रीन

Ahan Shetty Wrapped Shoot Schedule for Border 2: अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग को बड़े जोरों-शोरों से किया जा रहा है। 'बॉर्डर 2' में अहम रोल निभाने जा रहे अहान शेट्टी ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पुणे शेड्यूल को पूरा कर लिया है।

Image

Ahan Shetty's Border 2

Ahan Shetty Wrapped Shoot Schedule for Border 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) को निर्माताओं ने फिल्म 'बॉर्डर 2' में कास्ट किया है। बीते कई दिनों से अहान शेट्टी फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) की कास्ट के साथ शूटिंग करने में व्यस्त थे। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अहान शेट्टी ने अब 'बॉर्डर 2' का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। शूटिंग शेड्यूल को पूरा करने की जानकारी अहान शेट्टी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैन्स को दी है।

11 जुलाई यानी शुक्रवार को अहान शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बड़ी अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि उन्होंने पुणे में चल रही फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। अहान शेट्टी ने अपने को-स्टार दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के साथ भी फोटो शेयर की। इस फोटो में 'बॉर्डर 2' के निर्देशक अनुराग सिंह भी नजर आ रहे हैं। अहान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'और क्या है ये बॉर्डर..? बस एक फौजी और उसके भाई हैं। पुणे में शूटिंग पूरी हो गई.. अब अगले शेड्यूल पर चलते हैं।'

'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। इस मूवी में सनी देओल को भी अहम रोल में देखा जाएगा। 'गदर 2' के सफलता के बाद मेकर्स ने 'बॉर्डर' के सीक्वल को बनाने का फैसला किया था। इस मूवी को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वॉर-ड्रामा को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने अगले साल 23 जनवरी का दिन चुना है। सनी देओल के फैन्स भी इस मूवी की रिलीज का इंतजार बड़ी बेताबी के साथ कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article