Shraddha with boyfriend Rahul: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हमेशा से ही अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखने में भरोसा करती आई हैं। जिस भी कलाकार के साथ श्रद्धा कपूर का नाम जुड़ा हो, उन्होंने कोशिश की है कि मीडिया उनकी पर्सनल लाइफ से दूर रहे। एक दफा फिर से श्रद्धा कपूर यही चाहती हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि इस दफा वो पूरी तरह से फेल हो रही हैं। श्रद्धा कपूर का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉयफ्रेंड राहुल मोदी (Rahul Mody) के साथ अहमदाबाद में दिखाई दे रही हैं। दोनों एयरपोर्ट पर साथ-साथ चलते दिखाई दे रहे हैं और फैंस को इनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। फैंस श्रद्धा कपूर की लेटेस्ट वायरल वीडियो देखकर काफी खुश हैं क्योंकि उनमें उम्मीद जागी है कि जल्द ही अदाकारा का घर बस जाएगा।
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी काफी समय से एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों की डेटिंग की खबरें कई दफा मीडिया में आ चुकी हैं लेकिन अभी तक इन्होंने कुछ साफ नहीं किया है लेकिन लेटेस्ट वीडियो के बाद माना जा रहा है कि ये दोनों सीरियस डेटिंग कर रहे हैं। फैंस वीडियो को देखने के बाद लगातार इंटरनेट पर पूछ रहे हैं कि ये दोनों अहमदाबाद में क्या कर रहे हैं? एक फैन ने वीडियो के नीचे कमेंट में लिखा है, 'क्या बात है... अहमदाबाद में हैं ये दोनों... वहां मूवी की शूटिंग तो होती नहीं है फिर ये वहां क्या कर रहे हैं?' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, 'हम्म... तो अहमदाबाद में आशिकी चल रही है श्रद्धा और राहुल की।'
अगर श्रद्धा कपूर के फिल्मी करियर की बात करें तो कुछ समय पहले ही उन्होंने तू झूठी मैं मक्कार और स्त्री 2 जैसी सफल फिल्में दी हैं। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। इनके साथ-साथ श्रद्धा कपूर ने नागिन फिल्म प्रोजेक्ट भी साइन किया है, जो फ्लोर पर आ चुका है। जल्द ही श्रद्धा कपूर नागिन बनकर लोगों को एंटरटेन करती दिखाई देंगी।
