IIFA Awards 2024: आइफा अवॉर्ड्स 2024 अबू धाबी में चल रहा है। इस अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए। अवॉर्ड फंक्शन में सेलेब्स ने जमकर मस्ती की। सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आइफा अवॉर्ड के विनर्स की लिस्ट सामने आ चुकी हैं। बॉबी देओल (Bobby Deol) को फिल्म 'एनिमल' (Animal) के 'बेस्ट विलेन' का अवॉर्ड मिला है। फिल्म में बॉबी ने अबरार काजी का शानदार किरदार निभाया था। फिल्म में उनके काम की फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने तारीफ की थी। एनिमल ने बॉबी को इंडस्ट्री का पॉवरफुल विलने बना दिया। एनिमल के बाद उन्हें कई बिग बजट प्रोजेक्ट के लिए साइन किया गया है। ये भी पढ़ें- तलाक के बाद Esha Deol का ग्लैमरस अंदाज देख फैंस भी हो गए हैरान, एक-एक फोटो में कातिलाना पोज देते नजर आईं एक्ट्रेस
आइफा अवॉर्ड्स से बॉबी का पत्नी के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बॉबी अवॉर्ड लेने से पहले अपनी पत्नी तान्य को किस करते हैं। कपल का लिप-लॉक वीडियो वायरल हो रहा है। एक्टर स्टेज पर अवॉर्ड लेते समय काफी इमोशनल हो गए। फैंस बॉबी को अवॉर्ड मिलने से बेहद खुश है।
बॉबी देओल ने तान्या को किया लिप किस
स्टेज पर विनिंग स्पीच देने के बाद बॉबी जमाल कुडू पर ग्लास के साथ डांस स्टेप करते हैं। बॉबी के साथ स्टेज पर फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी नजर आते हैं। एनिमल को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। वहीं, शाहरुख खान को जवान के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि शाहरुख नहीं रणबीर कपूर या फिर विक्रांत मैसी को ये अवॉर्ड मिलना चाहिए। वहीं, बॉबी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर सूर्या के साथ फिल्म कंगुवा में नजर आएंगे। कंगुवा में एक्टर विलेन के रोल में दिखाई देंगे।
