Bipasha Basu and Karan Singh Grover on Valentine Day: वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड कपल अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पति करण सिंग ग्रोवर के साथ डिनर पर जाते नजर आई हैं। इस मौके पर वह अपनी बेटी के साथ नजर नहीं आई हैं। बिपाशा बसु अपने बेटी को घर पर छोड़कर पति संग वैलेंटाइन डे मनाने निकली हैं। इस मौके पर पैप्स ने उन्हें घेर लिया और कई सवाल पूछने लगे। सबसे पहले बिपाशा से उनकी बेटी देवी के बारे में सवाल पूछे गए कि क्योंकि देवी को जन्म देने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब बिपाशा अपनी बेटी के बगैर नजर आई हैं। वरना वह हमेशा बेटी के साथ ही समय बिताती नजर आती हैं। वैलेंटाइन डे को स्पेशन बनाने के लिए कल एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ समय बिताने का फैसला किया और देवी को घर पर छोड़ कर बाहर डिनर के लिए आ गईं। इस बीच उन्हें इस बात का पछतावा भी हो रहा था कि वह बेटी को घर पर छोड़कर बाहर डिनर करने आई हैं।
बिपाषा बसु को हुआ पछतावा
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पैपराजी के लिए वह जमकर पोज देती हुई भी वह नजर आईं हैं। हालांकि फोटो क्लिक करवाते हुए पैपराजी उनसे लगातार सवाल पूछते रहे कि उनके बेटी देवी कहां हैं? जिसपर बिपाशा ने कहा, 'अरे उसे छोड़ के आना पड़ा। बहुत मॉम गिल्टी हो रहा है फर्स्ट टाइम निकली हूं। वैलेंटाइन्स डे के लिए सब बोले जाना चाहिए, थोड़ा एक दूसरे के लिए भी वक्त निकलो। पर आज बहुत गिल्टी फील हो रहा है। जल्दी घर जाना है।'
बता दें कि इस वीडियो पर फैंस बिपाशा बसु को सपोर्ट कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, 'एक मां होने के नाते यह फीलिंग आना काफी आम बात है। हम समझ सकते हैं।' बिपाशा बसु ने 12 नवंबर 2022 को शादी के छह साल बात एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने 'देवी' रखा है।
