बॉलीवुड

RSS के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर बनेगी फिल्म, साथ आए कई दिग्गज सेलेब्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 12:49 PM IST

आरएसएस के संस्थापक डॉ के बी हेडगेवार पर एक बायोपिक फिल्म का काम शुरूआती चरण पर है। अपनी तरह की पहली फिल्म, यह डॉ हेडगेवार की यात्रा का पता लगाएगी।

Image

RSS के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर बनेगी फिल्म, साथ आए कई दिग्गज सेलेब्स

film on keshav baliram hedgewar : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर एक बायोपिक फिल्म का काम शुरूआती चरण में है। फिल्म का निर्माण जयानंद शेट्टी और अक्षय शेट्टी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा, और इसका निर्देशन सनी मंडावरा करेंगे। यह अपनी तरह की पहली फिल्म होगी जो डॉ हेडगेवार की जीवन यात्रा का पता लगाएगी। पद्मश्री से सम्मानित अनूप जलोटा, जसवीर सिंह, डॉ राहुल जोशी, एल. नितेश कुमार और जयानंद शेट्टी फिल्म के गाने 'तूफान है तेरा रक्त अब' को अपनी आवाज देंगे। संगीत डॉ संजयराज गौरीनंदन द्वारा निर्देशित किया गया है और शिव पूजन पटवा और सौरभ भारत द्वारा लिखा गया है।

यह फिल्म तीन भाषाओं - हिंदी, मराठी और अंग्रेजी में बनाई जाएगी। फिल्म की घोषणा के अवसर पर अनूप जलोटा ने आईएएनएस को दिये एक बयान में कहा, "मैं फिल्म के साथ जुड़कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह एक अद्भुत विषय है। लोगों और खासकर हमारे युवाओं को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पता होना चाहिए। 'तूफान है तेरा रक्त अब' उनकी विचारधाराओं को दर्शाता है।"

फिल्म के निर्माता जयानंद शेट्टी ने आईएएनएस को बताया, "हमारी फिल्म उनकी यात्रा, उनके संघर्ष और उनके आंदोलनों के लिए एक श्रद्धांजलि है। उनकी दूरदर्शिता और क्षमता इस तथ्य से स्थापित होती है कि आज आरएसएस दुनिया के सबसे बड़े सामाजिक संगठनों में से एक है। आज भी, डॉ हेडगेवार भारत के राष्ट्रवादी आंदोलन में एक बहुत सम्मानित व्यक्ति हैं।"

बता दें कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ 27 सितंबर 1925 को विजयदशमी के दिन आरएसएस की स्थापना की गई थी। नागपुर में डॉ. हेडगेवार ने यह काम किया था और उनकी ही सोच थी कि एक वृहद स्वयंसेवी संगठन तैयार हो। 2025 में संघ 100 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article