Bigg Boss 16, Sajid Khan and Gori Nagori Fight: बिग बॉस के घर में अब लोगों ने अपने असली रंग दिखाने शुरु कर दिए हैं। शनिवार को वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने साजिद खान (Sajid Khan) को डबल स्टैंडर्ड और गेम न खेलने के लिए फटकार लगाई थी, जिसके बाद से ही अब साजिद सुपर एक्टिव मोड में दिखने लगे हैं। साजिद खान अब आज के एपिसोड में अपना प्रचंड रूप दिखाने वाले हैं। बिग बॉस के नए प्रोमो के अनुसार साजिद खान कंटेस्टेंट गोरी नागोरी (Goti Nagori) पर उनका खान चोरी करने का आरोप लगाते हुए देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही वह गुस्से में आग बबूला हो गए हैं।
गोरी पर लगाया चोरी का आरोप
साजिद खान ने सिंगर गोरी नागोरी पर उनका खाने का सामान चोरी करने का आरोप लगाया है। साजिद खान के अनुसार गोरी उनका समान चुपके से ला रही हैं। साजिद यह कहते हुए नजर आए हैं, ‘ये गोरी नागोरी चुपके से सारा सामान लेकर जा रही है। अगर हिम्मत है तो दिखा कर लेके जाए ना ये चोरी क्या कर रही है। इसे क्या लगता है हम सब अंधे हैं हमें कुछ दिखाई नहीं देता।’ इसके बाद शिव ठाकरे ने भी गोरी नागोरी पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘ये बेसन लेकर गई, अंडे भी ले गई बिना बताए। इसे चोरी नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे।’
इसके जवाब में गोरी ने कहा, ‘इसमें चोरी की क्या बात है, ये मेरा भी कमरा हैं मैं जो चाहे वो सामान ले सकती हूं। अगर तुम्हें नहीं पसंद तो कमरा बदल लो इसमें मुझे कोई समस्या नहीं है’।
साजिद ने खोया आपा
इस बीच साजिद खान अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं। गोरी के साथ हुई बहस में साजिद उन्हें चुप कराने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद साजिद कमरे की तरफ जाते हुए गुस्से में कांच के गेट पर लात मार देते हैं। साजिद का ये प्रचंड रूप देखकर सभी घर वाले हैरान हैं।
