बॉलीवुड

Sid-Kiara Reception: कार में बैठती भूमि पेडनेकर को KISS करने पहुंचा मिस्ट्री मैन, देखें वीडियो

Bhumi KISSED mystery man: बॉलीवुड अदाकारा भूमि पेडनेकर (Bhumi Peddnekar) जब सिद्धार्थ-कियारा का रिसेप्शन अटेंड करके निकल रही थीं, तब उनके साथ एक मिस्ट्रीमैन दिखाई दिया। इस मिस्ट्रीमैन ने भूमि को कार में बैठाते हुए उन्हें किस किया और बाय बोला। इंटरनेट पर भूमि पेडनेकर का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Sid-Kiara Reception: कार में बैठती भूमि पेडनेकर को KISS करने पहुंचा मिस्ट्री मैन, देखें वीडियो

Bhumi KISSED mystery man: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर बीती रात अपने दोस्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के रिसेप्शन पर पहुंची, जहां उन्होंने अपने ग्लैमरस अवतार से लाइमलाइट लूट ली। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिसेप्शन पर यूं तो बहुत सारे लोग पहुंचे थे लेकिन भूमि पेडनकर के डीपनेक ब्लाउज ने सबकी सांसें बढ़ा दीं। भूमि पेडनेकर रिसेप्शन पर इतनी प्यारी लग रही थीं कि हर किसी की निगाहें उन पर ही टिकी रह गईं। भूमि पेडनकर ने पिंक रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं।

सिद्धार्थ और कियारा के साथ पार्टी करने के बाद जब भूमि पेडनेकर बाहर निकलीं तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। मीडियावालों से बचाने के लिए भूमि पेडनेकर के पास उनका एक दोस्त आया, जिसने उन्हें कार तक ड्रॉप किया। इस दोस्त ने भूमि को कार में बैठाया और फिर उन्हें किस करके बाय बोला। भूमि इन दिनों सिंगल हैं, जिस कारण हर कोई सोच रहा है कि अदाकारा को किस करने वाला ये लड़का कौन है? इस वक्त भूमि को किस करने वाले मिस्ट्रीमैन को लेकर बातें हो रही हैं...

कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अदाकारा भूमि पेडनेकर के साथ 7 फरवरी के दिन शादी रचाई थी। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लम्बे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया। कियारा और सिद्धार्थ ने 9 फरवरी के दिन दिल्ली में एक रिसेप्शन रखा था, जिसमें एक्टर के रिश्तेदार पहुंचे थे। इसके बाद इन दोनों ने 12 तारीख के दिन मुंबई में रिसेप्शन रखा, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोग पहुंचे। सिद्धार्थ-कियारा ने बीती रात सभी सितारों का दिल से स्वागत किया और सबके साथ तस्वीरें खिंचवाई।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article