Bholaa Teaser out: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) एक धमाकेदार हिट साबित हुई है। दृश्यम 2 की सफलता के बाद अब अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म'भोला' (Bhola) के साथ एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म भोला का पहला टीजर नवंबर के महीने में रिलीज किया गया था, जिसके बाद अब आज 24 जनवरी को फिल्म का दूसरा टीजर जारी कर दिया गया है। इस टीजर में अजय देवगन का फुल एक्शन हीरो अवतार नजर आ रहा है। इस टीजर में अजय देवगन दमदार स्टंट कर रहे हैं, उनका लुक भी काफी धमाकेदार है, फैंस भोला का टीजर देखने के बाद अब फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हो गए हैं। अजय देवगन की फिल्म भोला के लिए हाइप लगातार बढ़ रही है।
बेटी को बचाता एक बाप
भोला का टीजर अजय देवगन की आवाद के साथ शुरू होता है, 'जो बाप 10 साल में अपनी बेटी को गुड़िया नहीं दिला सका वो एक जिन में जिंदगी दिलाने चला है।' अजय देवगन का यह एक्शन हीरो मोड फैंस का काफी पसंद आ रहा है। फिल्म के टीजर में तब्बू और अजय की दमदार जोड़ी नजर आ रही है, अजय के साथ ही तब्बू भी दमदार एक्शन सीन कर रही हैं। फिल्म दृश्यम के बाद भोला में भी दोनों की जोड़ा बड़ा धमाका मचाने के लिए तैयार है। अजय देवगन की यह फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। फैंस फिल्म को देखने के लिए अभी से ही काफी उत्सुक हैं।
फैंस का रिएक्शन भी धमाकेदार
अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का टीजर शेयर किया और साथ ही ऐलान करते हुए बताया फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच फैंस का रिएक्शन भी लगातार सामने आ रहा है। फैंस का मानना है कि इस धमाकेदार एक्शन रोल की उम्मीद अजय देवगन से ही की जा सकती है।
