Bhediya Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म भेड़िया (Bhediya) ने अपने पहले वीकेंड पर अच्छा परफॉर्म किया है। हालांकि इसके साथ ही भेड़िया के रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म का कलेक्शन तेजी से नीचे गिर गया है। जिसके साथ ही फिल्म को तगड़ा झटका लगा है। वरुण और कृति की इस फिल्म को दर्शकों से मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं। रिलीज के चार दिन बाद भी फिल्म 30 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर सकी है। जबकि फिल्म भेड़िया को कुल 60 से 70 करोड़ के बजट बनाया गया है।
ताजा बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार फिल्म फिलहाल अपने बजट का आधा भी नहीं कमा सकी है। आइए जानते है कि भेड़िया ने सोमवार यानी 28 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
क्या बॉक्स ऑफिस पर फेल होगी भेड़िया?
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म ने केवल 1.71 करोड़ की कमाई की है। वहीं अगर भेड़िया के रविवार की कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने 11.50 करोड़ का बिजनेस किया था। सिर्फ एक दिन के भीतर ही फिल्म को कमाई के मामले में तगड़ा झटका लगा है। भेड़िया ने रिलीज के पहले दिन भेड़िया ने 7.48 करोड़ दूसरे दिन 10 करोड़ की कमाई की है। अगर चारों दिन के कमाई को भी मिला दें तो अभी तक फिल्म ने 30 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया है।
वीकेंड पर की अच्छी कमाई
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि बॉलीवुड फिल्म ‘भेड़िया’ का पहले वीकेंड का कलेक्शन अच्छा रहा है। दर्शकों के औसत रिव्यू के बाद भी दर्शकों फिल्म को सिनेमाघरों में देखने गए हैं। अगर फिल्म भेड़िया की बात करें तो यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, इस फिल्म में अरुणाचल प्रदेश के जंगलों की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म के वीएफएक्स और एक्शन सीन की जमकर तारीफ की जा रही है। इस बीच लोगों का मानना है कि फिल्म की कहानी बेहतर की जा सकती थी।
